टीवी मसाला

Jhanak: जनरेशन लीप के बाद भी 'झनक' का TRP में बैठा भट्टा, अब चैनल जल्द लगाएगा ताला!

Arjit Taneja And Riya Sharma Starrer Jhanak To Off Air Soon: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'झनक' ने साल 2023 से छोटे पर्दे पर धाक जमाई हुई है। हिबा नवाब और कृषाल आहूजा से शुरू हुई ये कहानी अब अर्जित तनेजा और रिया शर्मा के साथ आगे बढ़ रही है। लेकिन 'झनक' से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।

Image

'झनक' पर जल्द लगेगा ताला (फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार)

Arjit Taneja And Riya Sharma Starrer Jhanak To Off Air Soon: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'झनक' ने साल 2023 से छोटे पर्दे पर अपनी जबरदस्त धाक जमाई हुई है। शो की कहानी पहले जहां हिबा नवाब और कृषाल आहूजा के साथ शुरू हुई थी तो वहीं जनरेशन लीप के बाद एक्टर अर्जित तनेजा और एक्ट्रेस रिया शर्मा 'झनक' की कहानी को आगे बढ़ा रहे हैं। शो में कुछ दिनों पहले ही जनरेशन लीप आया है, जिसके बाद सीरियल की कास्ट तो पूरी बदली ही, साथ ही इसकी कहानी में भी काफी बड़ा बदलाव हुआ। लेकिन इन सबके बाद भी 'झनक' (Jhanak) की टीआरपी में कोई खास बदलाव नहीं दिखाई दे रहा है। वहीं अब रिया शर्मा और अर्जित तनेजा स्टारर 'झनक' को लेकर बड़ी खबर भी सामने आ रही है।

अर्जित तनेजा (Arjit Taneja) और रिया शर्मा (Riya Sharma) के 'झनक' (Jhanak) को लेकर बताया जा रहा है कि शो पर जल्द ही ताला लगाया जा सकता है। जनरेशन लीप के बाद भी "झनक' की टीआरपी पर कोई खास असर नहीं पड़ा। ऐसे में चैनल जल्द ही 'झनक' पर ताला लगा सकता है। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है। बता दें कि बीते सप्ताह भी 'झनक' को 1.2 टीआरपी रेटिंग ही मिली थी। वहीं इसकी कहानी को देखकर लोगों का कहना है कि मेकर्स 'इमली' की कॉपी कर रहे हैं और पुराने ट्रैक को दोहरा रहे हैं।

'झनक' की जगह लेगा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट'

अर्जित तनेजा (Arjit Taneja) और रिया शर्मा (Riya Sharma) स्टारर 'झनक' की जगह स्टार प्लस पर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' भी ले सकता है। दरअसल, स्मृति ईरानी का ये शो टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। शो के लेटेस्ट प्रोमो ने दर्शकों की एक्साइटमेंट भी बढ़ा दी है। हालांकि चैनल ने अभी तक इसकी टाइमिंग का ऐलान नहीं किया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article