Jennifer Winget Shares Unseen Marriage Photos: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। जेनिफर विंगेट ने छोटे पर्दे पर रहते हुए कई सुपरहिट शोज दिये हैं। बीती 16 जुलाई को जेनिफर विंगेट ने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड विलियम इस्माइल संग शादी रचाई। जेनिफर विंगेट ने अब अपनी और विलियम इस्माइल की शादी की अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं। फोटोज में जेनिफर विंगेट की खुशी देखने लायक रही। लेकिन दुल्हन बन जेनिफर विंगेट भावुक हो गईं। इतना ही नहीं, कई तस्वीरों में एक्ट्रेस विलियम इस्माइल संग रोमांस में चूर भी नजर आईं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jennifer Winget की शादी का पहला वीडियो हुआ Leak, व्हाइट गाउन में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस; दिखीं नर्वस
जेनिफर विंगेट ने शेयर की शादी की अनसीन तस्वीरें (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) और विलियम इस्माइल एक तस्वीर में लिपलॉक करते दिखाई दिये। वहीं अगली फोटो में विलियम इस्माइल, जेनिफर विंगेट को वेडिंग रिंग पहनाते दिखाई दिये। हर तस्वीर में जेनिफर और विलियम इस्माइल बेहद कमाल लगे। इन फोटोज को देख फैंस और टीवी स्टार्स प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। बता दें कि जेनिफर विंगेट और विलियम इस्माइल ने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में युके में शादी रचाई।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) और विलियम इस्माइल लंबे वक्त से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। विलियम इस्माइल ने एक प्राइवेट हॉलीडे के दौरान जेनिफर विंगेट को शादी के लिए प्रपोज किया था। बता दें कि जून में ही एक्ट्रेस को लेकर खबर आई थी कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।
