Ali Goni को अकेला छोड़ ट्रिप पर निकली Jasmin Bhasin, हसीन वादियों से शेयर किया वीडियो

Jasmin Bhasin on a Solo trip: बिग बॉस 14 में अपने अभिनय और पंजाबी इंडस्ट्री में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर जैस्मीन भसीन ने हाल ही में अपनी सोलो ट्रिप की झलकियाँ शेयर की हैं। बता दें कि अभिनेत्री अली गोनी को अकेला छोड़ इस समय पहाड़ों की हसीन वादियों का लुफ़त उठा रही हैं।

Jasmin Bhasin on a Solo trip: जैस्मीन भसीन टीवी इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 14 में अपने अभिनय से व्यापक लोकप्रियता हासिल की। इसके अलावा, उन्होंने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है। अभिनेत्री अली गोनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। अब इस बीच अभिनेत्री अली गोनी को अकेला छोड़ वादियों का आनंद लेने अकेले ट्रिप पर निकल गई हैं। जैस्मीन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उत्तराखंड की अपनी एकल यात्रा की झलकियां साझा कीं हैं। आइए टाइम्स की इस रिपोर्ट अपर एक नजर डालते हैं।

Jasmin Bhasin on a Solo trip

बिग बॉस 14 की प्रतियोगी जैस्मिन भसीन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर आनंद और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा फिल्मों के संवाद हैं। वीडियो में जैस्मीन को एक खूबसूरत पुल पर चलते हुए देखा जा सकता है, जिसके पीछे एक शानदार पहाड़ी है। उत्तराखंड के शांत पहाड़ों पर ट्रेकिंग करते हुए अभिनेत्री लाल सोनिक हुडी, नीली जींस और कमर के चारों ओर एक जैकेट पहने हुए बहुत खूबसूरत लग रही थीं। अभिनेत्री ने पोस्ट के साथ एक कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, "जीना बहुत अच्छा लग रहा है।" उन्होंने बीजीएम के तौर पर फिल्म आनंद से राजेश खन्ना के संवाद, "जिंदगी बड़ी होनी चाहिए लंबी नहीं," और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के, "तुम्हें कैसे पता है तुम 40 तक जिंदा रहोगे" का इस्तेमाल किया।

End of Feed