टीवी मसाला

Dalljiet Kaur के लीगल एक्शन लेने पर Nikhil Patel ने किया पलटवार, कहा 'नहीं करना कोई पब्लिसिटी स्टंट'...

Nikhil Patel on Dalljiet Kaur Legal Action: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने कुछ दिन पहले एक्स पति निखिल पटेल को लीगल नोटिस भेजा था, जिसमें उनके पति एक्ट्रेस और पति का कोई समान घर के बाहर नहीं फेंक सकते। अब खुद इस मामले पर निखिल पटेल ने मीडिया से बातचीत के पूरा मामला बताया है।

Image

Nikhil Patel on Dalljiet Kaur Legal Action

Nikhil Patel on Dalljiet Kaur Legal Action: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपनी दूसरी शादी टूटने को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। एक साल के अंदर दलजीत और उनके दूसरे पति निखिल पटेल की शादी टूट गई है। ऐसे में दोनों के बीच यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया है और जिसमें इस कपल ने एक दूजे पर कई आरोप लगाए हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने पति के खिलाफ लीगल नोटिस जारी कर बताया था की वह बेटे जेडन और उनसे जुड़ा कोई चीज बाहर नहीं फेंक सकते हैं। ऐसे में कोर्ट के ऑर्डर के बार निखिल पटेल ने एक्स पत्नी पर पलटवार कर बयान जारी किया है।

निखिल पटेल (Nikhil Patel) ने एक मीडिया पोर्टल से एक्सक्लूसिव बातचीत कर बताया कि दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) और उनके बेटे जेडन का सारा सम्मान एक सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। उनके वकील एक्ट्रेस के वकील को उनके सम्मान की सारी जानकारी समय पर दे रहे हैं ताकि वह केन्या वापिस आकार अपनी चीजें ले जाए। सम्मान वापिस ले जाने के लिए दलजीत को निखिल के वकील ने किसी और को भेजने के लिए भी ऑप्शन दिया है। हालांकि अब यह साफ हो गया है की निखिल ना कोई दलजीत और बेटे जेडन का सम्मान बाहर फेंक और बेच सकते हैं।

इसी के साथ दलजीत कौर ने निखिल को छोड़ने का कारण एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बताया है, एक्टर्स का कहना है कि शादी के बाद उनके पति का संबंध किसी और संग है। वहीं अब दूसरी शादी टूटने के बाद एक्ट्रेस अपने बेटे संग इंडिया में समय बीता रही हैं और अपने प्रोजेक्टस में ध्यान लगा रही हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article