BB 17 Ayesha Khan Slammed Troller: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 से घर-घर मशहूर हुईं एक्ट्रेस आयशा खान अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सिर्फ यही नहीं एक्ट्रेस को शो के बाद कई बड़े प्रोजेक्ट मिले जिससे उनकी पॉपुलैरिटी में चार चांद लग गए। कुछ देर पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने एक ट्रोलर द्वारा भेजे गए भद्दे शब्द को लोगों के सामने दिखाया। साथ ही उस ट्रोलर की तस्वीर शेयर कर बाकी सभी को चेताया भी की किस कदर उनको ट्रोल किया जाता है अपशब्द के साथ। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए क्या है पूरा मामला।
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) फेम आयशा खान (Ayesha Khan) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ट्रोलर की चैट शेयर की जिसमें काफी ज्यादा एक्ट्रेस के लिए अपशब्द लिखे गए थे। ऐसे में आयशा खान ने सभी के सामने अभय नाम के शख्स की तस्वीर शेयर की। एक्ट्रेस ने लिखा कि अब समय आ गया है कि हम इन लोगों को नाम दें और उन्हें शर्मिंदा करें!! वे हमारे आस-पास ही हैं, बस हमें नहीं पता कि जब कोई नहीं देख रहा होता है, तो वे महिलाओं के बारे में क्या सोचते हैं।

BB 17 Ayesha Khan Slammed Troller:
एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि आश्चर्य है कि उनके परिवार की महिलाएँ उनके आस-पास कैसे सुरक्षित हैं। ऐसा कैसे चलेगा? आप जो मन में आए कह देंगे, क्योंकि आप जानते हैं, कोई भी इस पर ध्यान नहीं देगा, कोई नहीं जानेगा कि आपने किसे क्या संदेश दिया?"। एक्ट्रेस आयशा खान की वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखरी बार गैंग्स ऑफ गोदावरी में आइटम सॉन्ग में नजर आई थी।
