Jasmin Bhasin को आई दोस्त Sidharth Shukla की याद, कहा 'उनके साथ'मेरा खूबसूरत सफर रहा था'...

Jasmin Bhasin Remember Sidharth Shukla: टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में अपने दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया। जैस्मिन ने यह भी बताया की कैसे सीरियल दिल से दिल तक के सेट पर दोनों की आपस में बान्डिंग कैसी थी। पूरी खबर जाने के लिए पढिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट को।

Jasmin Bhasin Remember Sidharth Shukla: टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। टीवी इंडस्ट्री में जादू चलाने के बाद एक्ट्रेस पंजाबी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में लगी हुई हैं। इन दो एक्ट्रेस ने अपने बढ़ते स्टारडम का आनंद ले रही हैं क्यूंकी उनकी पंजाबी फिल्में काफी हिट रही हैं बड़े परदे पर। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने दिल से दिल तक सीरियल के को स्टार सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया। इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस मे अपने और दिवगंत एक्टर की बान्डिंग को लेकर फैंस को बातें बताई।

Jasmin Bhasin Remember Sidharth Shukla

सीरियल दिल से दिल तक में जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin), रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला ने साथ काम किया था। टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में खुलासा किया की वह सीरियल के सेट पर काफी नर्वस थीं। ऐसे में उस समय सिद्धार्थ शुक्ला ने एक्ट्रेस का कॉन्फिडेंस और शो में बनने रहने की काफी मदत की थी। पिंकविला से की बातचीत के दौरान जैस्मिन कहती हैं कि मैं सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के चलते शो में टिक पाई, वह सेट पर मेरे चीयरलीडर, समर्थक थे और हर चीज के लिए मुझे हौसला देते थे।

End of Feed