Devoleena Bhattacharjee Pregnant: टीवी दुनिया से बड़ी खबर सामने आ रही है कि साथ निभाना साथिया से फेमस हुई देवोलीन भट्टाचार्य जल्द माँ बनने वाली हैं। एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी अपने पति शहनाज़ शेख के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। एक्ट्रेस के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि देवोलीना के गर्भवती होने की अफवाहें सच हैं। हालांकि, निजी कारणों से एक्ट्रेस इसका खुलासा नहीं कर रही हैं। इससे खबर से पहले भी अभिनेत्री के प्रेग्नेंट होने की अफवाह कई बार सामने आ चुकी है लेकिन देवोलीना ने हमेशा इस बात का इंकार किया। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
न्यूज 18 की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक देवोलीना भट्टाचार्य गर्भवती हैं, लेकिन वह अभी इसकी घोषणा नहीं करना चाहती हैं। देवोलीना अपने निजी मामलों को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं और इसलिए वह अभी अपनी प्रेग्नेंसी को मीडिया का कोई ध्यान नहीं देना चाहती हैं। लेकिन निश्चित रूप से, जब भी उन्हें सही समय लगेगा, वह खुशखबरी की घोषणा करेंगी, "एक्ट्रेस के एक करीबी सूत्र ने हमें बताया। देवोलीना की प्रेग्नेंसी की खबरें पिछले महीने तब सुर्खियों में आईं जब नेटिज़ेंस ने उनकी कुछ सोशल मीडिया तस्वीरों में उनका कथित बेबी बंप देखा।
देवोलीना, जो वर्तमान में छठी मैया की बिटिया में नजर आ रही हैं, ने दिसंबर 2022 में अपने प्रेमी शहनाज शेख के साथ शादी की थी। और अब इनकी शादी लो लगभग सो साल होने वाले हैं। हालांकि, अपनी शादी के बाद उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा जब ट्रोल्स ने उनके अंतर-धार्मिक विवाह के फैसले पर सवाल उठाए। हालांकि, अभिनेत्री ने हमेशा ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।
