टीवी मसाला

Hina Khan को कैंसर के इलाज में मिला फैंस का साथ, अस्पताल के हाउसकीपिंग डिपार्टमेंट ने दिया खूबसूरत मैसेज

Hina Khan got Beautiful Message From Housekeeping Department of Hospital: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने दिखाया की अस्पताल में कैसे उन्हे किसी ने एक खूबसूरत नोट लिखकर दिया।

Image

Hina Khan got Beautiful Message From Housekeeping Department of Hospital

Hina Khan got Beautiful Message From Housekeeping Department of Hospital: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपने ब्रेस्ट कैंसर बीमारी के चलते सुर्खियों में बनी हुई है। टीवी से लेकर बॉलीवुड तक हर कोई सेलेब्स एक्ट्रेस के लिए ठीक होनी की दुआ मांग रहा है। हिना अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फैंस को अपनी सेहत को लेकर अपडेट देती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंटसग्राम पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें उनको अस्पताल के हाउसकीपिंग डिपार्टमेंट ने उन्हे एक खूबसूरत स मैसेज लिखकर दिया, जिसे देख हिना खान काफी ज्यादा खुश हुईं। इस रिपोर्ट में जानिए आखिर वह क्या मैसेज था-

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) एक्ट्रेस हिना खान तीसरे स्टेज ब्रेस्ट कैंसर बीमारी से जूझ रही हैं। ऐसे में वह इन दिनों अपनी कीमो थेरपी के लिए अस्पताल में भर्ती है, जिसके बीच उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की। दरअसल हिना खान (Hina Khan) को अस्पताल के हाउसकीपिंग डिपार्टमेंट ने एक नोट दिया कि मुझे पता है कि यह सर्जरी आपके लिए कठिन रही है, लेकिन मुझे बहुत खुशी है कि आप पूरी तरह से ठीक होने की राह पर हैं। आपके पूरी तरह से ठीक होने की कामना करते हैं उम्मीद है कि आप जल्द ही बेहतर महसूस करेंगे।

ऐसे में एक्ट्रेस इस मैसेज को पढ़ काफी खुश हुई और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा की यह चीज मुझे हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। बात दें एक्ट्रेस ने कैंसर के चलते अपने बाल काट दिए हैं लेकिन फिर भी वह काम पर लौट आईं है। हिना खान से पहले महिमा चौधरी, सोनाली बेंद्रे और ताहिरा कश्यप जैसे एक्ट्रेसेस ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी से लड़ चुकी हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article