Jasmin Bhasin and Aly Goni Wedding: टीवी इंडस्ट्री के ऐसे कई कपल हैं जिनके घर इस साल 2024 में शादी की शहनाई बज सकती है। साथ ही इस लिस्ट में अली गोनी और जैस्मिन भसीन की जोड़ी का नाम भी शामिल है। बीती रात दोनों की मुंबई में स्पॉट किया, जहां उनसे पैपराजी ने शादी से जुड़ा सवाल पूछ डाला। आखिर इस कपल का क्या कहना था, जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
बीती रात मुंबई में अली गोनी (Aly Goni) जो अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) और उनके परिवार संग स्पॉट किया। दोनों एक्ट्रेस के परिवार संग डिनर डेट पर पहुंचे, रेस्टोरेंट से बाहर आते ही जब पैपराजी ने उनकी शादी को लेकर सवाल किया। तो जैस्मिन ने बात पलट दी, जिससे हसी मजाक होने लगा। दोनों को इस सवाल पर हसंते और शरमाते हुए देखा गया, जिससे लगा की दाल में कुछ काला है।
जानकारी के लिए बता दें की दोनों इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। काफी समय से अली और जैस्मिन(Jasmin Bhasin) लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं साल 2014 से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई। पहली मुलाकात खतरों के खिलाडी के सेट पर हुई।
