टीवी मसाला

Bigg Boss 17: सलमान खान-तबु ने बता डाला अपनी शादी का प्लान, कहा- 'अब तो व्हील चेयर पर ही 7 फेरे..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 9, 2024, 10:44 AM IST

Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 के वीकेंड का वार एपिसोड में उनकी सबसे खास दोस्त तबु नजर आने वाली हैं। इस बीच इंडस्ट्री के दोनों सिंगल लोग अपनी शादी को लेकर भी बात करते नजर आए हैं। आइए इस रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।

Image

Bigg Boss 17 Tabu in weekend ka war

Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के वीकेंड का वार एपिसोड में उनकी सबसे खास दोस्त तबु नजर आने वाली हैं। इस बीच इंडस्ट्री के दोनों सिंगल लोग अपनी शादी को लेकर भी बात करते नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर अपकमिंग वीकेंड का वार एपिसोड का एक प्रोमो रिलीज किया गया है, इस प्रोमो में सलमान, तबु को स्टेज पर बुलाते नजर आ रहे हैं। इसी के साथ ही सलमान, एक्ट्रेस के साथ अपनी गहरी दोस्ती को लेकर भी बात करते हैं और बताते हैं कि वह काफी पुराने दोस्त हैं।

इस बीच दोनों एक साथ गेम भी खेलते हैं, जिसमें तबु, सलमान (Salman Khan) बनकर सवालों का जवाब देती हैं और सलमान, तबु बनकर। इस बीच अचानक शादी को लेकर भी बात छिड़ जाती हैं, जहां दोनों मजाकिया अंदाज में इसका जवाब देते लगते हैं। आइए इस रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।

'हम व्हील चेयर पर ही शादी करेंगे'

तबु कहती हैं, 'सलमान यहां लोग 3-4 बार शादी कर रहे हैं और हमार एक बार भी नंबर नहीं आ पा रहा।' जिसके बाद सलमान कहते हैं, 'मुझे लगता हैं अब हम सीधा बुढ़ापे में व्हील चेयर पर ही शादी करेंगे। जहां उसी आग में हमे जला दिया जाएगा।' सलमान खान (Salman khan) का ये बयान सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल है।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article