Jasmin Bhasin-Aly Goni इस साल के अंत में लेंगे सात फेरे? इस TV एक्ट्रेस ने उठाया शादी की डेट से पर्दा

Jasmin Bhasin-Aly Goni Wedding: टीवी दुनिया के पसंदीदा कपल में से एक जैस्मिन भसीन और अली गोनी की शादी की खबरों ने फिर जोर पकड़ लिया है। हाल ही में दोनों की एक करीबी दोस्त ने खुलासा किया की ये कपल इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंधने वाला है।

Jasmin Bhasin-Aly Goni Wedding: टीवी एक्टर जैस्मिन भसीन और अली गोनी इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ रोज पहले अपने वलॉग के जरिए कपल ने रिवील किया था की वो लिव इन रिलेशनशिप में रहेंगे। कपल ने हाल ही में मुंबई के किसी इलाके में बड़ा घर खरीदा है जिसे जैस्मिन ही डिजाइन करेंगी। दोनों को डेट करते हुए 5 साल से ज्यादा हो गए है और लोग बस शादी की शहनाइयाँ सुनने के लिए टीआरएस रहे हैं। अब हाल ही में कपल की खास दोस्त ने दोनों की शादी से जुड़ा एक खुलासा किया।

Jasmin Bhasin-Aly Goni Wedding

रुचिता शर्मा के शो 'रुश विद रुच' में टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी (Krishna Mukherjee) ने कहा 'इस साल जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) और अली गोनी (Aly Goni) की शादी हो रही है, या फिर अगले साल होगी। शादी होगी और इस साल के अंत तक जरूर होगी।' ऐसे में ये खबर सुन फैंस खुशी से मानों दोनों के लिए झूम उठे हैं। कृष्णा मुखर्जी दोनों की बेहद करीबी दोस्तों में शामिल होती है। अगर कृष्णा ऐसा कह रही हैं तो मतलब इस साल जैस्मिन और अली का निकाह हो सकता है। जैस्मिन और अली की मुलाकात शो 'खतरों के खिलाड़ी' के सेट पर हुई थी।

End of Feed