टीवी मसाला

YRKKH: रोमित राज को रोहित पुरोहित ने दी इमोशनल पोस्ट के जरिए बिदाई, कहा 'ये ऐसा सिलसिला नहीं...'

Rohit Purohit Post For Romit Raaj: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को आखिरकार रोमित राज ने अलविदा कह दिया। ऐसे में अरमान उर्फ रोहित पुरोहित ने अपने ऑनस्क्रीन छोटे भाई के लिए के इमोशनल पोस्ट शेयर कर विदाई दी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए पोस्ट।

Image

YRKKH Rohit Purohit Post For Romit Raaj

Rohit Purohit Post For Romit Raaj: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रोहित पोद्दार का किरदार निभा रहे रोमित राज ने शो को अलविदा कह दिया है। कहानी में सिलेंडर फटने की वजह से रोहित के साथ-साथ शिवानी की भी मौत हो गई है। ऐसे में अब जनता को रुही, अरमान और अभिरा के बीच का लव ट्राएंगल देखने को फिर मिलेगा। इस बीच अरमान का किरदार निभा रहे एक्टर रोहित राज ने अपने ऑनस्क्रीन छोटे भाई रोमित राज को बिदाई देते हुए इमोशनल कर देने वाला पोस्ट किया। इसी के साथ अपनी रोमित संग कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) फेम रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) एक्टर रोमित राज (Romit Raaj) के लिए लिखते हैं 'जो खत्म हो कोई जगह ये ऐसा सिलसिला नहीं भाई।साथ होने के लिए धन्यवाद, आज की दुनिया में आप जैसे व्यक्ति से मिलना मुश्किल है। हालांकि आपसे सीखने के लिए बहुत कुछ है, इतने सीनियर होने के बाद भी इतना दयालु, इतना मधुर, कैसे भाई कैसे…??। रोमित आपके साथ काम करना बहुत खुशी की बात है। हमारी सीक्रेट समझ, हमारी शरारतें, हमारा भाई कोड और हमारी हंसी। रोमित और रोहित लव यू भाई।'

इस इमोशन से भरे पोस्ट पर समृद्धि शुक्ला, अनीता राज जैसे कई 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के कलाकारों ने कमेन्ट किया। फैंस इस बात से दुखी है की उन्हे अब रोहित और अरमान की भाई वाली जोड़ी आगे देखने को नहीं मिलेगी। रोहित के पोस्ट से साफ है की दोनों के बीच सिर्फ ऑनस्क्रीन नहीं बल्कि परदे के पीछे भी काफी अच्छी बान्डिंग है। आज के एपिसोड में शिवानी को मृत घोषित कर दिया जाएगा और रोहित की भी मौत हो जाएगी। कुछ समय तक पोद्दार परिवार के उपर मातम के बदल घिरे रहेंगे

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article