टीवी मसाला

Ishqbaaz Returns: टीवी पर धूम मचाने के लिए तैयार है शिवाय-अनिका की प्रेम कहानी, 6 साल बाद दस्तक दे रहा है शो

Ishqbaaz To Make Re Entry On Small Screen After 6 Years: टीवी के धमाकेदार और यादगार शो 'इश्कबाज' को लोग आज भी याद करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। खास बात तो यह है कि ये सीरियल एक बार फिर से टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

Image

'इश्कबाज' ने स्टार प्लस पर की धाकड़ वापसी

Ishqbaaz To Make Re Entry On Small Screen After 6 Years: टीवी के धमाकेदार और यादगार शो 'इश्कबाज' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर ऐसा कब्जा किया था कि सालों बाद भी लोग इसे नहीं भूल पाए। नकुल मेहता और सुरभि चंदना स्टारर 'इश्कबाज' ने दर्शकों का मनोरंजन तो किया ही था, साथ ही टीआरपी की दुनिया में भी अपनी जबरदस्त धाक जमाई थी। 'इश्कबाज' (Ishqbaaz) को खत्म हुए सालों बीत चुके हैं, लेकिन इसके फैंस सालों बाद भी मेकर्स से इसकी वापसी की मांग करते नजर आते हैं। खास बात तो यह है कि अब मेकर्स ने दर्शकों की ये इच्छा पूरी भी कर दी है। दरअसल, नकुल मेहता और सुरभि चंदना स्टारर 'इश्कबाज' ने टीवी की दुनिया में अपनी धमाकेदार वापसी कर ली है।

स्टार प्लस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से 'इश्कबाज' (Ishqbaaz) का प्रोमो वीडियो शेयर किया और बताया कि सुरभि चंदना और नकुल मेहता स्टारर 'इश्कबाज' स्टार प्लस पर दोबारा रिलीज हो चुका है। 'इश्कबाज' ने 3 मार्च को चैनल पर अपनी वापसी की। लोग ये सीजन रोज सुबह 11:30 बजे स्टार प्लस पर देख सकते हैं। बता दें कि 'इश्कबाज' की टीवी पर वापसी से फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर है। एक यूजर ने 'इश्कबाज' की वापसी पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "आखिरकार 'इश्कबाज' का री-रिपीट हो गया।" दूसरे यूजर ने लिखा, "स्टार प्लस का अब तक का बेस्ट शो।"

क्या है आखिर इश्कबाज की कहानी

नकुल मेहता और सुरभि चंदना स्टारर 'इश्कबाज' (Ishqbaaz) तीन भाइयों की कहानी है, जिनका नाम शिवाय, ओमकार और रूद्र है। तीनों की पर्सनालिटी एक-दूजे से बिल्कुल अलग है। साथ ही मां-बाप के बीच मतभेद होने के बाद भी तीनों एक-दूसरे पर जान छिड़कते हैं। शो में शिवाय की जिंदगी में अनिका की एंट्री होती है, जो पहले तो एक-दूजे के दुश्मन होते हैं लेकिन शादी के बाद उनके बीच प्यार बढ़ने लगता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article