टीवी मसाला

Ishqbaaz की इस TV एक्ट्रेस ने लिया पति से तलाक, 7 साल की शादी को चंद महीनों में तोड़ा

Ishqbaaz TV Actresses Seprated From Husband: सीरियल इश्कबाज फेम टीवी एक्ट्रेस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, रिपोर्ट्स की मानें तो इस हसीना ने अपनी पति से तलाक ले लिया है। सिर्फ इतना ही नहीं 7 साल की शादी को एक झटके में तोड़ अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गई हैं।

Image

Ishqbaaz Navina Bole Seprated From Husband

Ishqbaaz TV Actresses Seprated From Husband: स्टार प्लस के सीरियल इश्कबाज ने कई सालों तक टीवी की दुनिया के साथ-साथ लोगों के दिलों पर भी राज किया। सिर्फ यही नहीं सभी कलाकारों की एक्टिंग ने शो को टीआरपी लिस्ट के साथ-साथ इंडस्ट्री में भी हिट करा दिया। आज भी लोग शो के रीमेक की गुजारिश मेकर्स से हर रोज करते हैं। अब इस शो की एक हसीना से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है कि एक्ट्रेस ने अपने पति से तलाक ले लिया है और 7 साल की शादी को खत्म कर दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए उस टीवी हसीना का नाम।

इश्कबाज (Ishqbaaz) सीरियल में टिया का किरदार निभा चुकीं टीवी एक्ट्रेस नवीना बोले (Navina Bole) को कई दिनों से खबर आ रही थी उनकी शादीशुदा जिंदगी अच्छी नहीं चल रही है। अब खुद एक्ट्रेस ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि जीत और मैं 3 महीने पहले से ही अलग हो चुके हैं और तलाक की कारवाई हम जल्द शुरू करने वाले हैं। हम दोनों ही अपनी 5 साल की बच्ची का साथ मिलकर ध्यान रखेंगे। मेरे पति जीत हफ्ते में दो बार बेटी संग समय बिताते हैं और हमने यह फैसला लिया की अलग रहकर दोनों हमेशा खुश रहेंगे।

40 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस नवीना बोले (Navina Bole) ने साल 2017 में करण जीत संग सात फेरे लिए थे। 7 साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला ले लिया है। जानकारी के लिए बात दें की एक्ट्रेस अब तक इश्कबाज, जीनी और जूजू, तेरे इश्क में घायल और मिले जब हम तुम जैसे तमाम सीरियल में नजर आ चुकी हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article