टीवी मसाला

'इश्कबाज' फेम Krissann Barretto ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, कोर्ट मैरिज कर बचा लिये करोड़ों रुपये

Krissann Barretto Gets Married With Boyfriend Nathan Karamchandani: टीवी के चर्चित शो 'कैसी ये यारियां' और 'इश्कबाज' के जरिए जबरदस्त पहचान बनाने वाली क्रिसन बरेटो शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने बॉयफ्रेंड नाथन करमचंदानी के साथ कोर्ट मैरिज की।

Image

क्रिसन बैरेटो ने रचाई शादी

Krissann Barretto Gets Married With Boyfriend Nathan Karamchandani: टीवी सीरियल 'इश्कबाज' और 'कैसी ये यारियां' के जरिेए जबरदस्त पहचान बनाने वाली क्रिसन बैरेटो हाल ही में सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड नाथन करमचंदानी के साथ शादी रचा ली है। खास बात तो यह है कि क्रिसन बैरेटो (Krissann Barretto) और नाथन करमचंदानी ने बिना किसी धूम-धड़ाके और फिजूल खर्ची के शादी बहुत ही सादगी से की है। इससे जुड़ी उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

क्रिसन बैरेटो (Krissann Barretto) और नाथन करमचंदानी ने कोर्ट में अपनी शादी रजिस्टर कराई। इस मौके पर उनके परिवार के सदस्य और कुछ खास दोस्त मौजूद रहे। इस खास मौके पर जहां क्रिसन बॉडी हगिंग व्हाइट गाउन में दिखाई दीं तो वहीं नाथन करमचंदानी व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आए। दोनों का ही लुक बेहद सिंपल और प्यारा लगा। क्रिसन और नाथन की शादी पर उनके दोस्तों ने तो तस्वीरें साझा कर बधाई दी ही, साथ ही फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर रही।

क्रिसन बैरेटो ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी

क्रिसन बैरेटो ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी

इसी साल नाथन करमचंदानी ने किया था क्रिसन को प्रपोज

बता दें कि टीवी एक्ट्रेस क्रिसन बैरेटो (Krissann Barretto) को बॉयफ्रेंड नाथन करमचंदानी ने इसी साल शादी के लिए प्रपोज किया था। एक्ट्रेस ने सगाई से जुड़ी तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा की थीं। बता दें कि जहां क्रिसन ने एक्टिंग की दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है तो वहीं उनके बॉयफ्रेंड नाथन करमचंदानी ब्रिटिश इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन हैं। इन सबसे इतर बता दें कि क्रिसन बैरेटो जल्द ही सोनी सब के 'पश्मीना' शो में एंट्री करती नजर आएंगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article