Ishita-Vatsal Sheth Blessed with Baby Girl: अभिनेत्री इशिता दत्ता( Ishita Dutta) और वत्सल सेठ( Vatsal Sheth) के घर में खुशियों ने दस्तक दी है। कपल के घर पर बेटी का जन्म हुआ है। जिसके बाद इनका परिवार पूरा हो गया । कुछ देर पहले कपल ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है और फैंस का दिल खुश कर दिया। एक्ट्रेस ने अस्पताल से फोटो शेयर करते हुए बताया है कि अब हम दो से चार हो गए और हमारा परिवार पूरा हुआ। पोस्ट अपलोड होते ही बधाइयों की लाइन लग गई। फैंस से लेकर करीबी दोस्त तक हर कोई कपल के लिए शुभ संदेश दे रहा है।
इशिता दत्ता और वत्सल सेठ का पूरा हुआ परिवार, घर-आंगन में गूंजी बेटी की किलकारी
- Authored by: अर्चना वशिष्ठ
- Updated Jun 10, 2025, 08:48 PM IST
Ishita-Vatsal Sheth Blessed with Baby Girl: एक्ट्रेस ने अस्पताल से फोटो शेयर करते हुए बताया है कि अब हम दो से चार हो गए और हमारा परिवार पूरा हुआ।
End of Feed
