टीवी मसाला

पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा के साथ हुई धोखाधड़ी, खुद के दोस्त ने ही लूट डाले कपल के सारे पैसे

Puja Banerjee Kunal Verma: टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी और पति कुणाल वर्मा पर मुसीबतों का पहाड़ गिर चुका है। टीवी कपल को खुद के करीबी दोस्त ने ने धोखा दिया जिसके बाद दोनों अपनी सेविंग्स खो बैठे हैं। जी हाँ, टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Image

Puja Banerjee Kunal Verma Victims of Financial Fraud

Puja Banerjee Kunal Verma: टीवी दुनिया के सबसे पसंदीदा कपल में से एक पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा हाल ही में धोखाधड़ी का शिकार हुए। पूजा जो सीरियल 'देवों के देव महादेव' में पार्वती का रोल निभा चुकीं हैं उन्हे और पति कुणाल को उन्ही दोस्त के करीबी दोस्त ने लूट लिया। कपल ने अपने यूट्यूब चैनल पर वलॉग शेयर कर इस पूरे मामले की जानकारी दी। इस दौरान पूजा और कुणाल के चेहरे पर टेंशन और उदासी भी देखी गई। दोनों को अभी तक समझ या यकीन नहीं हो रहा कि उनके साथ ऐसा क्यूँ और कैसे हुआ। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) वीडियो में कहती हुईं नजर आई कि पिछले कुछ दिन उनके और पति कुणाल वर्मा (Kunal Verma) के काफी मुश्किल गुजरे। हमारे साथ फ्रॉड हुआ और अब हमे अपनी सारी जमा पूंजी गवां दी है। ये एक मोटी रकम थी। अब हमें दोबारा जीरो से सबकुछ शुरू करना पड़ेगा। कुणाल आगे बताते हैं कि धोखा देने वाला कोई दूसरा शख्स नहीं बल्कि उनका खास दोस्त था जिनके साथ वो 3 साल से जुड़े हुए थे। धोखा होने के बाद हमारा विश्वास टूट चुका है और बड़ा सदमा लगा है। हम आपका सपोर्ट चाहते हैं क्यूँकि फैंस के बिना हम कुछ नहीं।

वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। दर्द भरी दास्तां सुनाते हुए कपल की आँखों में आँसू आ गए। पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने साल 2020 में सात फेरे लिए थे। बता दें शादी से पहले ही पूजा कुणाल के बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हो गई थीं। पूजा टीवी दुनिया का एक फेमस चेहरा है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article