टीवी मसाला

अपने ब्रेकअप पर रिंकू धवन का कमेंट नहीं बर्दाश्त कर पाईं ईशा मालवीय, जवाब देते हुए बोलीं- खुद तलाकशुदा हैं और...

Isha Malviya Slams Rinku Dhawan For Commenting On Her Breakup: 'बिग बॉस 17' कंटेस्टेंट रिंकू धवन ने ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल के ब्रेकअप पर कमेंट किया था, जो कि ईशा मालवीय को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। ऐसे में अब 'उडारियां' एक्ट्रेस ने रिंकू धवन को उनकी शादी को लेकर ताना मारा है।

Image

रिंकू धवन को ईशा मालवीय का करारा जवाब

Isha Malviya Slams Rinku Dhawan For Commenting On Her Breakup With Samarth Jurel: टीवी से लेकर 'बिग बॉस 17' तक अपना नाम कमाने वाली एक्ट्रेस ईशा मालवीय इन दिनों अपने और समर्थ जुरेल के ब्रेकअप के कारण काफी चर्चा में बनी हुई हैं। ईशा मालवीय (Isha Malviya) संग ब्रेकअप के बाद समर्थ जुरेल ने उन्हें मौकापरस्त कहा था, साथ ही ये भी बोला था कि वह रिलेशनशिप के लायक नहीं हैं। ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल के ब्रेकअप पर 'बिग बॉस 17' की कंटेस्टेंट रिंकू धवन ने भी हाल ही में कमेंट किया, जो कि 'उडारियां' एक्ट्रेस को बिल्कुल पसंद नहीं आया। ऐसे में ईशा मालवीय ने रिंकू धवन (Rinku Dhawan) को उनकी शादी व तलाक के लिए ताना मारा है।

जूम को दिये इंटरव्यू में रिंकू धवन ने ईशा मालवीय (Isha Malviya) और समर्थ जुरेल के ब्रेकअप के बारे में कमेंट किया था। रिंकू धवन (Rinku Dhawan) का कहना था, "मैं हैरान नहीं हूं, मैं जानती थी। मैंने समर्थ से एक बार 'बिग बॉस 16' में कहा भी था कि अगले 6 महीने में तुम न्यूजपेपर में पढ़ोगे कि ईशा किसी और के साथ है।" इसके अलावा रिंकू धवन का कहना था ईशा मालवीय को सफलता से बहुत प्यार है, वह लोगों का इस्तेमाल करती हैं और आगे निकल जाती हैं। लेकिन रिंकू धवन की ये बातें ईशा मालवीय को जरा भी अच्छी नहीं लगीं।

ईशा मालवीय (Isha Malviya) ने एक इंटरव्यू के दौरान रिंकू धवन (Rinku Dhawan) की बातों का करारा जवाब दिया, साथ ही उनके तलाक को लेकर भी ताना मारा। ईशा मालवीय ने कहा, "वो तलाकशुदा हैं और अपना रिश्ता भी सही से नहीं संभाल पाईं और अब 20 वर्षीय लड़की के ब्रेकअप पर कमेंट कर रही हैं। हम अभी यंग हैं, ब्रेकअप करते हैं और दोबारा किसी रिश्ते में आ जाते हैं। लेकिन उनका तो तलाक हुआ है और मुझे ये कहना नहीं चाहिए, लेकिन उन्हें दूसरों पर कमेंट नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह खुद का रिश्ता नहीं संभाल पाईं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article