Isha Malviya react Samarth Jurel Breakup Interview: उडारियाँ अभिनेत्री और बिग बॉस 17 फेम ईशा मालवीय को हम सभी जानते हैं। उन्होंने सलमान खान के शो के दौरान दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। दर्शकों को उनका गेम भी काफी पसंद आया था। और जिस चीज ने सबसे अधिक ध्यान खींचा था ईशा मालवीय, समर्थ जूरेल और अभिषेक कुमार का लव ट्राइऐंगल। बता दें कि ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार पहले एक दूसरे के साथ रिलेशन में थे लेकिन अभिषेक के साथ ब्रेकअप के बाद ईशा, समर्थ जूरेल के साथ रिलेशन में आ गई थी। हालांकि शो से निकलने के बाद अब ईशा मालवीय (Isha Malviya) और समर्थ जूरेल (Samarth Jurel) भी अलग हो गए हैं और अभिनेत्री ने उनके एक इंटरव्यू पर अपनी भड़ास निकाली है। आइए इस पूरी रिपोर्ट को देखते हैं।
बता दें कि ईशा ने ही सामने आकर ब्रेकअप की पुष्टि की थी और बताया था कि यह फैसला उनके लिए सबसे अच्छा था। उसके बाद समर्थ ने भी सामने आकर बताया कि ईशा पर भरोसा नहीं किया जा सकता और उस पर भरोसा करना उसकी गलती थी।
अब मीडिया से बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने ब्रेकअप पर समर्थ के इंटरव्यू पर प्रतिक्रिया व्यक्त की, उन्होंने कहा, 'हां, मैंने इंटरव्यू देखा और मुझे वास्तव में इसके बारे में बुरा लगा, लेकिन यह ठीक है और हर किसी की अपनी राय थी और मैंने अपने किसी भी साक्षात्कार में ऐसा कभी नहीं कहा।' वह बुरा इंसान है या वह एक अच्छा इंसान है। सबकी अपनी राय है।
