Bigg Boss 17 करके पछता रही हैं Isha Malviya, कहा "मेरा इस्तेमाल किया जा रहा था...."

Isha Malviya remembers her experience in Bigg Boss 17: टीवी अभिनेत्री ईशा मालवीय ने बिग बॉस 17 में भाग लिया था। उस समय वह वह समर्थ जूरेल-अभिषेक कुमार के साथ रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियों में आई थी। हालांकि अब उन्होंने बिग बॉस 17 ले अपने अनुभव को साझा किया है।

Isha Malviya remembers her experience in Bigg Boss 17: बिग बॉस ओटीटी 3 का आगाज हो चुका है। इस बार शो को अनिल कपूर द्वारा होस्ट किया जा रहा है। इस बार बिग बॉस नए नियमों के साथ कुछ अलग देखने को मिल रहा है। हालांकि दो हफ्ते के अंदर ही यह शो दर्शकों को बोर करने लगा है। अब तक तीन कन्टेस्टन्ट घर से बेघर हो चुके हैं। अब इस बीच बिग बॉस 17 की स्टार ईशा मालवीय ने अपने बिग बॉस के घर का अनुभव साझा किया। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Isha Malviya remembers her experience in Bigg Boss 17

उडारियां की अभिनेत्री ने याद किया कि बिग बॉस 17 में काम करने का एकमात्र अफसोस यह था कि वह बहुत से स्वार्थी लोगों से मिली थीं, जिससे उन्हें एहसास हुआ कि उनका इस्तेमाल किया जा रहा था। ईशा को उन लोगों के साथ दोस्ती या रिश्ते बनाने का पछतावा है जो उनकी कीमत नहीं समझते हैं। उन्होंने टाइम्स नाउ डिजिटल के साथ एक साक्षात्कार के दौरान इस बारे में विस्तार से बात की।

End of Feed