टीवी मसाला

Anupamaa Promo Viewers Reaction: 'अनुपमा' का नया प्रोमो छूटी दर्शकों की हंसी, बोले- अब ये शो मजाक बन चुका है

Anuapamaa New Promo Fans Reaction: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन हाल ही में शो का एक प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसे देख दर्शकों की हंसी छूट गई। उन्होंने राजन शाही को भी तंज कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

Image

अनुपमा का प्रोमो देख फैंस की छूटी हंसी

Anuapamaa New Promo Fans Reaction: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' इन दिनों टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। शो में लगातार आने वाले मोड़ ने इसकी टीआरपी रेटिंग को दोगुना कर दिया है। 'अनुपमा' में अभी तक दिखाया गया कि वनराज की लाख कोशिशों के बाद भी डिंपल टीटू से शादी करती है। वहीं अनुज भी अपनी प्रेम कहानी अनुपमा संग शुरू करने के सपने देखता है। लेकिन 'अनुपमा' का हाल ही में एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसे देख फैंस का माथा ही घूम गया। 'अनुपमा' (Anupamaa) का नया प्रोमो वीडियो देख फैंस ने तो खिल्ली उड़ाई ही, साथ ही राजन शाही को भी आड़े हाथों लिया।

'अनुपमा' (Anupamaa) के नए प्रोमो वीडियो में नजर आया कि अनुपमा वृद्धाश्रम में रहेगी। वह वहां रहकर अनुज और छोटी अनु की याद में तड़पेगी। वहीं अनुज अमेरिका में देवदास बन जाएगा और भिखारियों जैसी जिंदगी जिएगा। 'अनुपमा' का ये प्रोमो वीडियो देख फैंस का दिमाग ही घूम गया। एक यूजर ने प्रोमो पर कमेंट करते हुए लिखा, "कृप्या इस शो को बंद कर दें, ये पूरी तरह से मजाक बन चुका है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "साल में 10 बार इसकी जिंदगी की नई शुरुआत होती है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "अरे हद है यार। हम अनुपमा के कभी खत्म न होने वाले संघर्ष और अनुज की दाढ़ी से थक चुके हैं।" चौथे यूजर ने लिखा, "हर दो महीने के बाद इनके शो में नया सफर आ जाता है।"

'अनुपमा' (Anupamaa) के नए प्रोमो को लेकर लोगों ने ट्विटर पर भी नाराजगी जाहिर की। एक यूजर ने प्रोडक्शन हाउस को फटकार लगाते हुए कहा, "डीकेपी ने उन लोगों को संदेश दिया है कि कभी एक तलाकशुदा औरत से शादी न करें, खासकर जिसके बच्चे हों। वरना आपकी हालत अनुज कपाड़िया जैसी होगी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article