टीवी मसाला

Isha Malviya और Abhishek Kumar ब्रेकअप की कड़वाहट भुलाकर फिर आएंगे साथ, इस शो में क्लेश कर बटोरेंगे TRP

Isha Malviya Abhishek Kumar To Reunite Again For New Show: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ईशा मालवीय और एक्टर अभिषेक कुमार एक बार फिर से साथ छोटे पर्दे पर नजर आ सकते हैं। ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार अपने ब्रेकअप का दर्द भुलाकर फिर से टीआरपी बटोरने के लिए तैयार हैं।

Image

ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार फिर आएंगे साथ

Isha Malviya Abhishek Kumar To Reunite Again For New Show: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ईशा मालवीय और एक्टर अभिषेक कुमार के रिलेशनशिप से हर कोई परीचित है। दोनों 'उडारियां' में शूटिंग करते वक्त एक-दूजे को दिल दे बैठे थे। ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार काफी वक्त तक रिलेशनशिप में रहे, लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्हें अलग होना पड़ा। ईशा मालवीय (Isha Malviya) और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ब्रेकअप के बाद 'बिग बॉस 17' का हिस्सा भी बने, जहां उनकी बॉन्डिंग शुरुआत में तो काफी अच्छी रही। लेकिन अंत होते-होते वे फिर से एक-दूजे के दुश्मन बन बैठे। वहीं अब खबर आ रही है कि ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार फिर से साथ में आ सकते हैं।

ईशा मालवीय (Isha Malviya) और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) सोनी टीवी के नए शो में फिर से साथ दिखाई दे सकते हैं। हालांकि ये कोई डेली सोप नहीं बल्कि रियलिटी शो होने वाला है, जिसका नाम 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' होगा। हैरत की बात तो यह है कि ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार के अलावा समर्थ जुरेल भी इस रियलिटी शो का हिस्सा बन सकते हैं। बता दें कि 'बिग बॉस 17' में भी ईशा और अभिषेक के साथ-साथ समर्थ जुरेल ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उनके अलावा भी कई सितारों के नाम 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के लिए सामने आए हैं। इस लिस्ट में उर्फी जावेद, नीयति फतनानी, सुधांशु पांडे और मुस्कान बामने शामिल हैं।

'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में सभी सेलिब्रिटीज को चुनौतियों का सामना करते हुए कुकिंग करते देखा जाएगा। लेकिन अभी तक सोनी टीवी के अपकमिंग शो को लेकर ईशा मालवीय (Isha Malviya) और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) में से किसी ने भी आधिकारिक रूप से टिप्पणी नहीं की है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article