टीवी मसाला

Isha Malviya ने अपने फैंस और माँ पर आरोप लगते ही भूली तमीज, ऑनस्क्रीन मम्मी को सरेआम बुलाया आंटी

Isha Malviya Reacts on Kamal Dadialla Legal Action: सीरियल उडारियाँ एक्ट्रेस कमल दडियाला ने ईशा मालवीय के फैंस पर लीगल एक्शन लेने का फैसला किया है। साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस की माँ को इस सब का जिम्मेदार बताया। सिर्फ यही नहीं ईशा ने अपनी को एक्ट्रेस को आंटी बता दिया सरेआम।

Image

Isha Malviya Reacts on Kamal Dadialla Legal Action

Isha Malviya Reacts on Kamal Dadialla Legal Action: कलर्स टीवी के सीरियल उडारियाँ में सती का किरदार निभा चुकीं कमल दडियाला इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। उनके और ईशा मलवीय के बीच चल रही कोल्ड वार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बार इस कदर तक बढ़ गई है की एक्ट्रेस अब अपनी को एक्ट्रेस ईशा पर कारवाई करने वाली है। वहीं दूसरी तरफ ईशा भी कमल को जवाब देते हुए उन्हे सरेआम आंटी का टैग दे देती है। लेकिन यह सब क्यूँ हो रहा है दोनों के बीच जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

उडारियाँ सीरियल फ़ेम कमल दडियाला (Kamal Dadialla) ने ईशा मालवीय (Isha Malviya) के फैंस को लगातार ट्रोल करने के लिए फटकार लगाई। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कमल ने खुलासा किया कि ईशा के फैंस उन्हें अश्लील पोस्ट में टैग कर रहे हैं और धमकी भी दे रहे हैं। कमल ने इन ट्रोल्स को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे ऐसा करना बंद नहीं करते हैं, तो वह उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी। एक्ट्रेस ने ईशा की माँ को इन सब का जिम्मेदार हैं कहना है की यह सब उकसाने का काम उनका है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है।

खुद अब ईशा मालवीय ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि आंटी जी को काम दे दो अगर कोई डायरेक्टर या प्रोड्यूसर मेरा कमेंट पढ़ रहे हैं तो। इस कमेंट को पढ़ लोगों ने ईशा को ही फटकार लगाना शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा की फ़ेम मिलने के बाद तमीज नहीं भुलनी चाहिए। हालांकि अब आगे इस मामले में क्या होने वाला है इसका कोई अंदाजा नहीं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article