Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बबीता उर्फ Munmun Dutta ने टप्पू बने Raj Anadkat से रचाई सगाई? वायरल हुई खबर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 13, 2024, 05:26 PM IST

Munmun Dutta and Raj Anadkat Engagement: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने सीरियल में टप्पू का रोल निभाने वाले राज अनाडकट संग सगाई कर ली है। यह खबर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, बता दें कि राज, मुनमुन से 9 साल छोटे हैं।

Munmun Dutta and Raj Anadkat Engagement: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम सीरियल में बबीता का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने सीरियल में टप्पू का रोल निभाने वाले राज अनाडकट संग सगाई कर ली है। यह खबर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 36 साल की मुनमुन और 27 साल के राज एक साथ रिलेशनशिप में थे, जिसके बाद अब उन्होंने अपने इस रिश्ते को एक कदम और आगे बढ़ा दिया है। इस महीने की शुरुआत में अपने-अपने परिवारों की मौजूदगी में एक-दूसरे को अंगूठियां पहना दी हैं। जहां मुनमुन अपने बबीता के रोल के लिए फेमस हैं वहीं राज ने शो में दिलीप जोशी के बेटे टप्पू की भूमिका निभाई थी।

End of Feed