टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 14 के लिए Rohit Shetty ने बढ़ाई फीस, अब मेकर्स की जेब करेंगे खाली

Rohit Shetty Hike Fees For Khatron Ke Khiladi 14: कलर्स टीवी के फेवरेट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने इस सीजन के लिए अपनी फीस बढ़ा दी है।

Image

Rohit Shetty Hike Fees For Khatron Ke Khiladi 14

Rohit Shetty Hike Fees For Khatron Ke Khiladi 14: कलर्स टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी फिर एक बार अपने 14वें सीजन के साथ छोटे परदे पर आने के लिए तैयार है। इस शो से जुड़ी कोई ना कोई अपडेट सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। अब फैंस इस शो की रिलीज डेट और कौन-कौन से स्टार इसमें दिखने वाले हैं उसका इंतेजार कर रहे हैं। अब हाल ही में शो कर होस्ट रोहित शेट्टी से जुड़ी खबर आ रही है की उन्होंने मेकर्स से फीस बढ़ाने की मांग की है,

टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर रोहित अब कितनी फीस चार्ज करेंगे।

बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) कई सालों से खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi 14) को होस्ट करते हुए आ रहे हैं। अब इस सीजन को भी रोहित होस्ट करेंगे जिसके लिए उन्होंने मेकर्स के आगे शर्त रख दी है। रिपोर्ट के मुताबिक होस्ट ने इस सीजन के लिए फीस बढ़ा दी है और प्रति एपिसोड के लिए 70 लाख से ज्यादा चार्ज किए हैं। पिछले सीजन में रोहित 50 लाख चार्ज करते थे, लेकिन इस बार 16 करोड़ से ऊपर फीस का बजट जा सकता है।

हालांकि अभी तक इस खबर पर ना ही रोहित और मेकर्स की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस सीजन में अभिषेक कुमार, नील भट्ट, मुनव्वर फरुकी और मन्नार चोपड़ा जैसे स्टार्स को अप्रोच किया गया है। अभी तक मेकर्स की कन्टेस्टन्ट को लेकर तलाश जारी है, शो को इस बार केप टाउन में ना शूट कर दूसरी जगह शूट किया जा सकता है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article