टीवी मसाला

क्या दूसरी बार मां बनने वाली हैं Ekta Kapoor? अटकलों के बीच सामने आई सच्चाई

टीवी की क्वीन एकता कपूर (Ekta Kapoor) साल 2019 में सेरोगेसी के जरिए बेटे की मां बनी थीं। एकता ने हाल ही में बेटे का पांचवां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, एकता दूसरी बार मां बनने वाली हैं। अब इस खबर पर करीबी सूत्र ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

Ekta Kapoor (credit Pic: Instagram)

टीवी की क्वीन एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने कई हिट सीरियल को बनाया है। एकता ने अपने मेहनत के बल पर अपना नाम बनाया है। साल 2019 में एकता बेटे रवि की मां बनीं। उनके इस फैसला ने सबको हैरान कर दिया है। एकता प्रोड्यूसर होने के साथ मां भी हैं। वो अपने बेटे के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते हुए फोटो शेयर करती रहती हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, एकता दूसरी बार सेरोगेसी के जरिए मां बनने वाली हैं। उनके बेटे रवि अब पांच साल के हो गए हैं। ऐसे में एकता रवि का भाई या बहन लाने का प्लान बना रही है क्योंकि वो जानती हैं कि भाई-बहन आपकी जिंदगी में कितने जरूरी होते है। अब इस खबर को लेकर एकता के करीबी सूत्र ने चुप्पी तोड़ी है।

सूत्र ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में इन खबरों को अफवाह और झूठ बताया है। उन्होंने कहा, एक्सक्लूसिव आर्टिकल में क्लिक बढ़ाने के लिए झूठी खबरों को फैलाना सही नहीं है। जर्नलिस्ट को इस तरह की खबरें छापने से पहले टीम से बात करनी चाहिए। ये किसी भी तरह से सही नहीं है। सूत्र ने आगे कहा, इस अफवाह को पढ़ने के बाद हंसी ही आ गई। ये हंसने वाली ही बात है। इसमें कुछ भी सच्चाई नहीं है। एकता ने रवि का पांचवा बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया था। इस बर्थडे पार्टी पर सेलेब्स अपने बच्चों के साथ पहुंचे थे।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करे तो एकता कपूर की फिल्म क्रू हाल ही में रिलीज हुई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में करीना कपूर खान, तबू और कृति सेनन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। एकता इन दिनों अपने शो नागिन 7 को लेकर चर्चा में है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article