बॉलीवुड

किताब के नाम में 'बाइबल' शब्द लिखने पर बढ़ी Kareena Kapoor Khan की मुश्किलें, कोर्ट ने भेजा नोटिस

करीना कपूर खान को हाई कोर्ट ने नोटिस भेजा है। एक्ट्रेस के खिलाफ वकील क्रिस्टोफर एंथोनी ने याचिका दायर की है। वकील का कहना है कि करीना ने सस्ती लोकप्रियता के लिए किताब लिखी और उसके कवर पर बाइबल शब्द का इस्तेमाल किया है। इससे ईसाई समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

Image

Kareena Kapoor Khan (credit Pic: Instagram)

Kareena Kapoor Khan gets notice from HC: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान कानूनी पचड़े में फंस गई है। एक्ट्रेस ने साल 2021 में अपनी किताब करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबल लॉन्च की थी। इस किताब के टाइटल में बाइबल शब्द लिखा हुआ है जिस पर एक वकील ने अपत्ति जताई है। वकील ने एक्ट्रेस के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। कोर्ट ने इस मामले में करीना को नोटिस भेजा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

एक्ट्रेस पर आरोप लगाया है कि किताब के नाम में बाइबल शब्द का इस्तेमाल कर ईसाई समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है। जबलपुर सिविल लाइन निवासी क्रिस्टोफर एंथोनी ने हाई कोर्ट में याचिका दर्ज कर करीना कपूर पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इसी के साथ किताब पर बैन लगाने की मांग की है।

करीना कपूर फंसी कानूनी पचड़े में

एथोनी ने याचिका में कहा कि करीना ने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसा किया है। किताब के कवर पर बाइबल शब्द का इस्तेमाल करना आपत्तिजनक है। याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस गुरपाल सिंह अहूलवालिया की सिंगल जज बेंच ने करीना कपूर खान को नोटिस भेजा है। कोर्ट ने करीना के साथ किताब बेचने वाले सेलर्स को भी नोटिस भेजा है। इस मामल में 1 जुलाई को सुनवाई होगी। अभी तक करीना की तरफ से इस मामले में कोई बयान सामने नहीं आया है।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार क्रू में नजर आई थी। उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। करीना के साथ इस फिल्म में तबू और कृति सेनन लीड रोल में हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article