India's Best Dancer 3 की जज सोनाली बेंद्रे ने सबके सामने पकड़े कान, बोलीं- गलती हो गई ये शो करके

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 23, 2023, 05:02 PM IST

India's Best Dancer 3: सोनी टीवी का पॉपुलर डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर 3 का मेगा ऑडिशन एपिसोड आने वाला है। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है जिसे देखने के बाद दर्शकों के दिल की धड़कन बढ़ गई है। दर्शक इस एपिसोड के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

India's Best Dancer 3: टीवी का मोस्ट पॉपुलर डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3 (India's Best Dancer 3) की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। शो में कंटेस्टेंट्स के धमाकेदार ऑडिशन को देखकर जजेस भी हैरान है। कंटेस्टेंट्स शो पर अपने किलर मूव्स से फैंस को इंप्रेस करने का कौई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। सभी कंटेस्टेंट्स एक- दूसके को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में कंटेस्टेंट्स अपने यूनिक डांस मूव्स से दर्शकों के साथ- साथ जजेस को भी खूब इंप्रेस कर रहे हैं।

sonali bendre

Sonali bendre Indias Best dancer 3 (credit pic: instagram)

सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नया प्रोमो शेयर किया है। वीडियो में कंटेस्टेंट्स के जबरदस्त मूव्स देखकर शो की जज गीता कपूर उनके पैर में काला टीका लगाती हैं। टेरेंस लुईस भी कई कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस को देखकर चकित हो जाते हैं। सोनाली बेंद्रे कंटेस्टेंट्स का डांस देखने के बाद कहती हैं कि मैं घर जाना चाहती हूं। मुझे नहीं करना ये काम। मैंने गलती कर दी ये शो करके। आई एम सॉरी। एक्ट्रेस सबके सामने अपने कान पकड़ लेती हैं। मेकर्स के धमाकेदार प्रोमो ने दर्शकों की उम्मीदों को बढ़ा दिया है।

End of Feed