Indian Idol फेम सायली कांबले शादी के 3 साल बाद बनने जा रही हैं मम्मी, पति धवल संग फैंस को दी खुशखबरी

Indian Idol Fame Sayli Kamble Announces Pregnancy With Husband Dhawal Patil: टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' से अपनी पहचान बनाने वाली सायली कांबले जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने पति के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है, जिसमें दोनों की खुशी सातवें आसमान पर दिखी।

Indian Idol Fame Sayli Kamble Announces Pregnancy With Husband Dhawal Patil: टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' से अपनी पहचान कायम करने वाली सायली कांबले ने अपनी मधुर आवाज से लोगों का खूब दिल जीता था। सायली कांबले आज भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। खास बात तो यह है कि सायली कांबले जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। ये खुशखबरी उन्होंने खुद पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ साझा की है। सायली कांबले (Sayli Kamble) ने पति धवल पाटिल (Dhawal Patil) संग तस्वीर साझा की, जिसमें 'इंडियन आइडल फेम' बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। सायली कांबले की इस पोस्ट को देख फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। वहीं फैंस सायली कांबले और धवल पाटिल को बधाइयां देते नहीं थक रहे हैं।

sayli kamble announces pregnancy

फोटो क्रेडिट- सायली कांबले इंस्टाग्राम

सायली कांबले (Sayli Kamble) और धवल पाटिल (Dhawal Patil) की इस फोटो पर फैंस प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। फोटो में सायली ऑरेंज और हरे रंग की साड़ी में नजर आईं, जिसमें उनका लुक बेहद खूबसूरत लगा। इस दौरान वह अपने पति की आंखों में खोई दिखाई दीं। सायली कांबले ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "हमारा दिल खुशी से भर आया है। मैं और धवल इस बात का ऐलान करते हुए बहुत खुशी महसूस कर रहे हैं कि हमारा छोटा सा चमत्कार जल्द ही आने वाला है। हम अपनी जिंदगी के बहुत ही खास एडवेंचर की ओर बढ़ रहे हैं। हम अपनी खुशी के बंडल से मिलने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहे। थोड़ी सी स्टारडस्ट और स्वर्ग का एक टुका और ढेर सारा प्यार जल्द आने वाला है।"

End of Feed