Indian Idol 14: क्या फेक है पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो? शो के होस्ट हुसैन कुवाजेरवाला ने खोली पोल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 7, 2023, 04:48 PM IST

Indian Idol 14: सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 14 आज से सोनी टीवी पर ऑन एयर होने वाला है। शो के होस्ट हुसैन कुवाजेरवाला 8 साल बाद टीवी पर वापसी कर रहे हैं। हुसैन एक बार फिर इंडियन आइडल होस्ट कर रहे हैं। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में रियलिटी शो के फेक होने पर चुप्पी तोड़ी है।

सोनी टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो इंडियन आइडिल 14 आज से ऑनएयर हो रहा है। इस बार शो के होस्ट से लेकर जज तक को बदल दिया गया है। इस बार शो को कुमार सानु, विशाल ददलानी और श्रेया घोषाल होस्ट करेंगी। शो के इस बार टीवी के पॉपुलर एक्टर हुसैन कुवाजेरवाला होस्ट करेंगे। हुसैन लंबे समय बाद टीवी पर वापसी कर रहे हैं। मेकर्स ने शो के प्रोमो शेयर किए हैं। प्रोमो में हुसैन सभी जजेस से गर्मजोशी से मिलते हुए नजर आए। हमेशा इंडियन आइडल की रियलिटी को लेकर सवाल उठाया जाता है। शो के होस्ट हुसैन ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में इसका जवाब दिया है।

End of Feed