अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म मिशन रानीगंज (Mission Raniganj) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की कहानी जसवंत सिंह गिल के जीवन पर आधारित है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। एक्टर के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। एक्टर फिल्म के प्रमोशन के दौरान लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की। कुछ समय पहले सलमान खान ने कहा था कि आज के समय के हिसाब से फिल्मों को 1000 करोड़ का टारगेट रखना चाहिए। इस पर खिलाड़ी कुमार ने जवाब दिया है।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर अक्षय का दो टुक जवाब
अक्षय ने कहा, हमें फिल्मों पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का प्रेशर नहीं डालना चाहिए। फिल्म को कमर्शियल की तरह नहीं देखना चाहिए। कई बार लोगों तक कहानी पहुंचना बहुत जरूरी है। कई बार स्टोरी बहुत जरूरी होती है। मिशन रानीगंज में 65 मजदूरों को कोयला खदान से सही सलामत निकालने की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में परिणीति के काम को दर्शकों ने पसंद किया है।
बॉक्स ऑफिस के हिसाब से अक्षय के लिए ये साल कुछ खास अच्छा नहीं रहा। उनकी फिल्म मिशन रानीगंज को भी धमाकेदार ओपनिंग नहीं मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 2.80 करोड़ का बिजनेस किया है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलेगा। मिशन रानीगंज के साथ भूमि की थैंक यू फॉर कमिंग और सनी देओल के बेटे राजवीर की दोनों रिलीज हुई है।
