टीवी मसाला

Indian Idol 14: क्या फेक है पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो? शो के होस्ट हुसैन कुवाजेरवाला ने खोली पोल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 7, 2023, 04:48 PM IST

Indian Idol 14: सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 14 आज से सोनी टीवी पर ऑन एयर होने वाला है। शो के होस्ट हुसैन कुवाजेरवाला 8 साल बाद टीवी पर वापसी कर रहे हैं। हुसैन एक बार फिर इंडियन आइडल होस्ट कर रहे हैं। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में रियलिटी शो के फेक होने पर चुप्पी तोड़ी है।

Image

Indian Idol 14 (credit pic: instagram)

सोनी टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो इंडियन आइडिल 14 आज से ऑनएयर हो रहा है। इस बार शो के होस्ट से लेकर जज तक को बदल दिया गया है। इस बार शो को कुमार सानु, विशाल ददलानी और श्रेया घोषाल होस्ट करेंगी। शो के इस बार टीवी के पॉपुलर एक्टर हुसैन कुवाजेरवाला होस्ट करेंगे। हुसैन लंबे समय बाद टीवी पर वापसी कर रहे हैं। मेकर्स ने शो के प्रोमो शेयर किए हैं। प्रोमो में हुसैन सभी जजेस से गर्मजोशी से मिलते हुए नजर आए। हमेशा इंडियन आइडल की रियलिटी को लेकर सवाल उठाया जाता है। शो के होस्ट हुसैन ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में इसका जवाब दिया है।

हुसैन से पूछा गया है कि शो में दिखाया जाना वाला कंटेंट फेंक होता है रियल? इस पर शो के होस्ट ने कहा, हां, हमें मेकर्स की तरफ से बताया जाता है कि कैसा एपिसोड जाएगा। यहीं हमारा काम है।

क्या फेक है इंडियन आइडल 14

शो में कंटेस्टेंट्स अकेले होते हैं। वो उस दौरान कई तरह की भावनाओं से गुजरते हैं। उनसे बात करने पर बहुत सारी चीजें पता चलती हैं। कुछ ऐसी भी चीजें होती है जिन्हें टीवी पर अच्छे से दिखाया जा सकता है। उन्होंने आगे बताया जैसे पेरेंट्स की फोन पर बात, मेकओवर, स्टेज पर परिवार के सदस्यों को आना। कई चीजें हमें नहीं पता होती है कि सामने वाला कैसे रिएक्ट करेगा। इसमें कुछ फेक नहीं है। अगर हम शो को अच्छे से नहीं दिखाएंगे तो कौन देखना चाहेगा।

शो की एक्स होस्ट मिनी माथुर ने इंडियन आइडल को फेक बताया था। उन्होंने कहा था कि मैंने छह साल तक उस शो से जुड़ी हुई थी। लेकिन जब चीजें फेक होने लगी तो मैंने उस शो को छोड़ने का फैसला किया।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article