टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: एल्विश यादव के मीट-अप में उमड़ा लोगों का सैलाब, हरियाणा के CM ने किया सम्मानित

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 21, 2023, 08:10 AM IST

Bigg Boss OTT 2: एल्विश यादव के बिग बॉस जीतने के बाद उन्हें ढेरों बधाइंया आ रही हैं, इस बीच गुरुग्राम में उनके मीट अप का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर संग नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में एल्विश के लाखों फैंस भी दिख रहे हैं।

Image

Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav Meet up

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विजेता एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने एक के बाद एक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टैन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इसी के साथ ही उन्होंने बिग बॉस के इतिहास में ऐसा पहली बार किया कि कोई वाइल्ड कार्ड ने ट्रॉफी जीत ली है। जिसके बाद अब एल्विश यादव ने अपने फैंस का धन्यवाद कहने के लिए गुरुग्राम में एक मीट अप आयोजित किया है, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी नजर आए हैं। मुख्यमंत्री एल्विश यादव का हाथ पकड़े फैंस के सामने उन्हे ले जाते दिख रहे हैं। एल्विश यादव से मिलने के लिए करीबन 3 लाख से ज्यादा लोग इकट्ठे हुए हैं।

एल्विश यादव को किया सम्मानित

सोशल मीडिया पर एल्विश यादव के मीट अप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में लाखों की संख्या में फैंस नजर आ रहे हैं। इसी के साथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी एल्विश के साथ नजर आ रहे हैं। एल्विश यादव को फैन फॉलोइंग देख हर कोई दंग रह गया है। सोशल मीडिया पर एल्विश का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस बिग बॉस विनर को जमकर बधाई दे रहे हैं। आइए वीडियो पर नजर डालते है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article