India' s Best Dancer 3 Winner: समर्पण लामा ने लहराया जीत का परचम, सभी को पछाड़ ट्रॉफी की अपने नाम

India' s Best Dancer 3 Winner: उनके डांस के जुनून ने आज उन्हें इंडिया का सबसे बेस्ट डांसर बना दिया। ट्रॉफी जीतने के साथ समर्पण ने 15 लाख की प्राइज मनी भी जीती और बेहद इमोशनल होकर सभी का धन्यवाद किया।

India' s Best Dancer 3 Winner: टीवी रियलिटी शो इंडिया बेस्ट डांसर का चैप्टर 3 कल रात खत्म हो गया है। शो ने अपना बेस्ट डांसर चुन लिया है । कल रात हुए फाइनल मुकाबले में शो से डांसर समर्पण लामा( Samarpan Lama) ने जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। उनके डांस के जुनून ने आज उन्हें इंडिया का सबसे बेस्ट डांसर बना दिया। ट्रॉफी जीतने के साथ समर्पण ने 15 लाख की प्राइज मनी भी जीती और बेहद इमोशनल होकर सभी का धन्यवाद किया।

India' s Best Dancer 3 Winner

इंडिया बेस्ट डांसर 3 को अपना विनर मिल गया है। समर्पण लामा ने सभी डांसर को पछड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। उनकी कड़ी मेहनत और जीत के लिए जुनून को देखकर सभी ने खुशी जाहिर की। शो के ज्यूरी मेंबर ने भी समर्पण का हौसला बढ़ाते हुए उसे बधाई दी। जीत की खुशी में सभी ज्यूरी मेंबर ने उन्हें गिफ्ट दिए। रेमो डिसूजा ने उन्हें एक टोकन देते हुए बधाई दी। उन्हें मिनी ट्रेंस का टैग मिला और उनके डांस को सभी ने खूब सराहा।

End of Feed