Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का शो खतरों के खिलाड़ी 13 अपने आखिरी पड़ाव में पहुंच चुका है। शो में कंटेस्टेंट्स एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट परफॉर्म करते हुए नजर आते हैं। इस बार का सीजन पिछले वाल से मुश्किल था। शो में टीवी के कई चहेते सितारों ने हिस्सा लिया था। कल के एपिसोड में टिकट टू फिनाले टास्क हुआ है। टिकट टू फिनाले का पहला टास्क ऐश्वर्या शर्मा, नायरा बनर्जी और अर्जित तनेजा के बीच में हुआ। इस टास्क को ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) ने जीत लिया है।
ऐश्वर्या शर्मा बनीं पहली फाइनलिस्ट
ऐश्वर्या शो की स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। एक्ट्रेस शो की पहली फाइनलिस्ट बन गई हैं।आइए जानते हैं क्या था टास्क? नियम के अनुसार, 4 तालो की 8 चॉबी थी। खिलाड़ी चेयर से लॉक रहेगा। इन लॉक्स की चॉबी नेट पर लटकी हुई है जिसमें करंट है। आपको ये चॉबी रोड की मदद से बारी- बारी से उतारनी है और ताला खोलना है। इस स्टंट को परफॉर्म करने के लिए 10 मिनट दिए गए थे। सबसे पहले अर्जित जाते हैं और तीन लॉक्स खोलते हैं। वहीं, नायरा 2 ताले खोलती है। आखिर में ऐश्वर्या जाती है और चारो लॉक खोल देती है। इस टास्क को कंप्लीट कर ऐश्वर्या विनर बन गई। पिछले हफ्ते शो में मिस्टर फैजू, हिना खान और दिव्यांका त्रिपाठी बतौर चैलेंजर्स आए थे।
