Imlie लेने जा रहा है टीवी की दुनिया से अलविदा, प्रोड्यूसर Gul Khan ने लगाई खबर पर सच की मोहर

Imlie Going Off Air: स्टार प्लस का मशहूर शो इमली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है की वह जल्द ही ऑफ एयर होने जा रहा है। इस खबर को खुद सीरियल की प्रोड्यूसर गुल खान ने कन्फर्म किया है।

Imlie Going Off Air: स्टार प्लस के सबसे पसंदीदा शो में से एक सीरियल इमली की कहानी ने सभी का दिल जीता। लोग आज भी इसे काफी देखना पसंद करते हैं और कहानी की तारीफ भी करते हैं। लेकिन अब इस शो को अलविदा कहने का समय फैंस के लिए आ गया है, दरअसल खबर आई है की यह जल दही ऑफ एयर होने जा रहा है। इस बात पर सच की मोहर खुद सीरियल की प्रोड्यूसर गुल खान ने लगाई है। आखिर सीरियल को बंद करने का फैसला क्यूँ लिया गया और कब आखरी एपिसोड टेलिकास्ट होगा जानिए पूरी डिटेल्स इस रिपोर्ट में।

Imlie Going Off Air Producer Gul Khan Confirms

साल 2022 में शुरू हुए सीरियल इमली (Imlie) अब अपनी 2 साल टीवी पर राज करने के बाद दर्शकों से बिदाई लेने जा रहा है। सीरियल की शुरुआत सुंबुल तौकीर से की गई थी लेकिन जनरेशन लीप आने के बाद यह कहानी मेघा चक्रवर्ती और अद्रिजा रॉय पर खत्म होने जा रही है। कहा जा रहा है की सीरियल की घटती टीआरपी शो के बंद होने की एक वजह है। ऐसे में यह खबर जान फैंस को काफी बड़ा झटका लगा है और मेकर्स से तरह तरह के सवाल कर रहे हैं।

End of Feed