टीवी मसाला

Anupamaa के सेट पर एक-दूजे को फूटी आंख नहीं पसंद करते रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना! राजन शाही ने खोली पोल

Anupamaa Rajan Shahi Breaks silence On Rupali Ganguly And Gaurav Khanna Cold War: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में लीड कपल का रोल अदा कर रहे रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना को लेकर खबर है कि दोनों एक-दूजे से बात तक नहीं करते। इसपर अब डायरेक्टर राजन शाही ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

रुपाली और गौरव की कोल्ड वॉर पर राजन शाही ने तोड़ी चुप्पी

Anupamaa Rajan Shahi Breaks silence On Rupali Ganguly And Gaurav Khanna Cold War: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में लीड का रोल अदा करने वाले रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना को लोगों ने खूब पसंद किया है। शो में दोनों की केमिस्ट्री भी देखने लायक होती है। लेकिन 'अनुपमा' (Anupamaa) को लेकर खबर थी कि सेट पर रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की कोल्ड वॉर शुरू हो गई है। दोनों एक-दूजे से अब बात भी नहीं करते हैं। जहां पहले दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते देखा जाता था तो वहीं अब दूर-दूर तक वे साथ नजर नहीं आते हैं। इस मामले पर अब खुद राजन शाही ने भी चुप्पी तोड़ी है।

राजन शाही (Rajan Shahi) ने हाल ही में दिये इंटरव्यू में रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के बीच चल रही कोल्ड-वॉर के सिलसिले में चुप्पी तोड़ी है। राजन शाही का कहना है कि जब तक इस कोल्ड वॉर की वजह से उनके शो पर कोई कसर नहीं पड़ रहा, तब तक वह किसी के बीच में भी दखल अंदाजी नहीं करते हैं। राजन शाही ने इस सिलसिले में कहा, "मैं कह रहा हूं कोल्ड वॉर हो, हॉट वॉर हो, ल्यूकवॉर्म वॉर हो, जब तक शो प्रभावित नहीं हो रहा है, मेरी शूटिंग पर कोई कसर नहीं पड़ रहा है, मैं तब तक नहीं घुसता। मैं एक्टर्स की निजी जिंदगी में घुसता ही नहीं हूं। हां अगर उनकी कुछ परेशानी की वजह से मेरी शूटिंग रुपी है या कुछ मामला बढ़ रहा है तो मैं कुछ करूंगा।"

राजन शाही (Rajan Shahi)यहीं नहीं रुके। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की कोल्ड-वॉर के बारे में उन्होंने आगे कहा, "कलाकारों के लिए हमारा पहला काम ये होता है कि हम उनसे खुद ही मामला सुलझाने के लिए कहते हैं। एक्टर्स का ना, आज दोस्ती होगी, आज हंसी-मजाक होगा, फिर झगड़ा हो गया, कल पता चले कि अगले दिन वे दोबारा दोस्त बन गए हैं। तो अगर प्रोड्यूसर घुस गया तो मामला बड़ा हो जाएगा।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article