टीवी मसाला

Naagin 7: फहमान खान के हाथ लगा एकता कपूर का अपकमिंग शो, लीड बनकर मारेंगे धांसू एंट्री

Fahmaan Khan To Enter In Naagin 7: एकता कपूर अपने धमाकेदार शो 'नागिन 7' के जरिए टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। उनके अपकमिंग शो के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि 'नागिन 7' में लीड के तौर पर फहमान खान की एंट्री हो सकती है।

Image

'नागिन 7' में होगी फहमान खान की एंट्री

Fahmaan Khan To Enter In Naagin 7: डेली सोप क्वीन एकता कपूर अपने धमाकेदार शो 'नागिन 7' के साथ बड़े पर्दे पर जल्द ही दस्तक देंगी। 'नागिन 6' के बाद से ही फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जहां पहले मेकर्स 'नागिन 7' (Naagin 7) के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश में थे तो वहीं अब उन्होंने लीड एक्टर की तलाश भी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'नागिन 7' के लिए एकता कपूर को अपना हीरो भी मिल चुका है, जो कि कोई और नहीं बल्कि 'धर्मपत्नी' एक्टर फहमान खान (Fahmaan Khan) हैं।

'इमली' फेम फहमान खान (Fahmaan Khan) इन दिनों कलर्स के 'धर्मपत्नी' में दिखाई दे रहे हैं, जिसे खुद एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। फहमान खान का 'धर्मपत्नी' अक्टूबर तक बंद हो जाएगा। लेकिन 'धर्मपत्नी' के मेकर्स फहमान खान के काम से इस कदर इंप्रेस हुए हैं कि उन्होंने एक्टर को 'नागिन 7' में कास्ट करने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी खुद 'नागिन 7' से जुड़े सूत्रों ने दी है। फिल्मीबीट से बातचीत के दौरान सूत्र ने कहा, "प्रोडक्शन हाउस को 'धर्मपत्नी' में फहमान खान का काम काफी पसंद आया। भले ही शो अक्टूबर में बंद हो रहा है, लेकिन फहमान के काम और उनके अंदाज से मेकर्स काफी इंप्रेस हुए हैं।"

'नागिन 7' और फहमान खान (Fahmaan Khan) के सिलसिले में काम करते हुए सूत्र ने आगे कहा, "उनका नाम 'नागिन 7' के लीड एक्टर के तौर पर चुना गया है। हालांकि उन्हें अभी तक शो ऑफर नहीं हुआ है, लेकिन वो लीड एक्टर के लिए लुक टेस्ट दे सकते हैं। चैनलर को उनकी लोकप्रियता का अंदाजा है और अगर चीजें प्लान के मुताबिक चलती हैं तो वह उन्हें शो जरूर ऑफर करेंगे।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article