टीवी मसाला

Ankita Lokhande Jain ने पापा की वन मंथ डेथ एनिवर्सरी पर लिखा इमोशनल नोट, याद कर नम की आँखें

Ankita Lokhande Jain : अंकिता लोखंडे ने अपने पापा को याद करते हुए एक तस्वीर शेयर की है. इस पोस्ट से जाहिर हो रहा है कि वह अब भी अपने पापा की मौत के सदमे से उभर नहीं पाई हैं. एक्ट्रेस के इस नोट पर उनके दोस्त और चाहने वाले शोक जता रहे हैं.

Image

ankita lokhande jain note to father

Ankita Lokhande Jain : टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे( Ankita Lokhande) के पिता की मौत को आज पूरा एक महीना हो गया है.एक्ट्रेस ने अपने पापा को याद करते हुए बहुत प्यारा फोटो शेयर किया है और साथ ही एक इमोशनल नोट लिखा है. अंकिता की इस पोस्ट से जाहिर हो रहा है कि वह अब भी अपने पापा की मौत के सदमे से उभर नहीं पाई हैं. एक्ट्रेस के इस नोट पर उनके दोस्त और चाहने वाले शोक जता रहे हैं.

अंकिता लोखंडे ने अपने पिता शशिकांत लोखंडे की वन मंथ एनिवर्सरी पर उन्हें याद करते हुए पोस्ट किया. अंकिता इस तस्वीर में अपने पापा के गले लगे हुए है और उनकी माँ भी साथ में खड़ी हैं. अंकिता ने पोस्ट करते हुए लिखा है " मुझे यकीन नहीं हो रहा कि आपको गए एक महिना हो गया है. मैं आपको हर पल याद कर रही हूँ, आप अपना ख्याल रखना जब तक हम नहीं मिलते" एक्ट्रेस की इस पोस्ट ने सभी को इमोशनल कर दिया है. बता दें कि 12 अगस्त को अंकिता के पिता शशिकांत लोखंडे ने अंतिम सांस ली थी. एक्ट्रेस अपने पिता के बेहद करीब थी.

दलजीत कौर-मौनी रॉय ने दिया हौसला

अंकिता की इस पोस्ट पर उनकी दोस्त मौनी रॉ( Mouni Roy) ने हौसला बढ़ाते हुए कमेंट किया है वहीं टीवी हसीना दलजीत कौर( Daljit Kaur) ने भी हाथ जोड़ते हुए प्रणाम किया है. अंकिता के फैंस भी उनके इस दुःख में साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं. सभी मिलकर उनके पिता की मौत पर शोक जता रहे हैं.

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article