'नए सफर में खामोशी को चुना है'- रुद्राभिषेक को लेकर हुई ट्रोलिंग पर Afsana Khan ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 28, 2026, 11:29 AM IST

Afsana Khan Controversy: ‘धुरंधर’ के गाने से चर्चा में आईं अफसाना खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सावन में शिवलिंग का रुद्राभिषेक करते वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए।

Afsana Khan Controversy: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) में धमाल मचाने वाली पंजाबी सिंगर अफसाना खान (Afsana Khan) इन दिनों अपनी मूवीज के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। कभी उनकी कोई तस्वीर वायरल हो जाती है, तो कभी किसी वीडियो से सोशल मीडिया पर हलचल मच जाती है। अब इन सब के बीच अफसाना खान की नई तस्वीरें सामने आ रही हैं। इन तस्वीरों से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। तो चलिए जानते हैं अफसाना खान की तस्वीरों में ऐसा क्या है, जिसको लेकर इतना विवाद हो गया है।

Afsana Khan Controversy

अफसाना खान ने कही ये बात (Image Source: Afsana Khan Instagram)

इस वजह से मचा विवाद

सिंगर अफसाना खान एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह अफसाना खान की अभी हाल ही में शेयर की गई तस्वीरें हैं। अफसाना को उनके पति के साथ भगवान शिव की पूजा करते और शिवलिंग का रुद्राभिषेक करते देखा गया। उन्होंने इस धार्मिक रस्म की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए, जिसके बाद ये पोस्ट तेजी से वायरल हो गई। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने अफसाना को ट्रोल करना शुरू कर दिया और उनकी धार्मिक पहचान को लेकर भी सवाल उठाए। सिंगर इस ट्रोलिंग का जवाब भी देती हुई नजर आईं। अफसाना खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि 'नए सफर में खामोशी को चुना है मैंने क्योंकि बिना गलती के बहुत कुछ सुना है मैंने'

End of Feed