Hina Khan Tried To Be Smard Before Her Mother: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। केवल टीवी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड तक में हिना खान ने अपने नाम का परचम लहराया हुआ है। हिना खान को बीते साल ब्रेस्ट कैंसर हो गया था, जिससे एक्ट्रेस अब धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। हिना खान ने बीमारी को किनारे रखकर रमजान में शिद्दत के साथ रोजे रखने भी शुरू कर दिये हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव हैं और अपने फैंस के साथ बखूबी जुड़ी हुई हैं। हिना खान (Hina Khan) ने हाल ही में एक वीडियो इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह घर के कामों से बचने के लिए अपनी मम्मी के सामने चालाकी दिखाती नजर आईं।
हिना खान (Hina Khan) के वीडियो में नजर आया कि वह रमजान में घर के कामों से बचने की कोशिश करती हैं। वीडियो में दिखाई दिया कि हिना रसोईं में जाकर अपनी मम्मी से ऋतिक रोशन के अंदाज में कहती हैं, "मां मुझे कुछ दिखाई नहीं दे रहा मां।" इसपर उनकी मम्मी झाड़ू, चप्पल, चम्मच और डंडे की तरफ इशारा करती हैं। मां का ये तेवर देखते ही हिना खान बोल पड़ती हैं, "मां मुझे सब दिखाई दे रहा है।" हिना खान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "मम्मी से होशियारी नहीं।"
हिना खान (Hina Khan) का ये वीडियो देख उनके फैंस भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। बता दें कि हिना खान ने पहली सेहरी और पहली इफ्तारी की झलक भी फैंस के साथ शेयर की थी। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फोटोज साझा की थीं, जिसमें हिना खान बेहद खूबसूरत लगीं। वहीं फैंस ने भी हिना खान को रमजान की मुबारकबाद दी, साथ ही एक्ट्रेस के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना भी की।
