YRKKH में शिवांगी जोशी के कारण Hina Khan को कर दिया था बाहर, प्रोड्यूसर राजन शाही ने बताई सच्चाई

Hina khan Thrown Out Becasuse of Shivangi Joshi: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के निर्माता राजन शाही ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। जिसमें उन्होंने बताया की शो में से हिन खान को शिवांगी जोशी के कारण निकाल दिया गया था।

Hina khan Thrown Out Becasuse of Shivangi Joshi: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। सीरियल अपनी कहानी और सेट पर चल रहे घमासान के चलते काफी ज्यादा पॉपुलर हो गया है। कुछ समय पहले शो से दो लीड एक्टर शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को निकाल दिया गया था, क्यूंकी वह सेट पर क्रू को काफी ज्यादा परेशान कर रहे थे। ऐसे में इसके चलते मेकर्स और एक्टर्स के बीच काफी ज्यादा कंट्रोवर्सी हुई। हाल ही में शो के निर्माता राजन शाही ने बताया की हिना खान को भी शो से निकाला गया था, लेकिन शिवांगी जोशी के कारण। आखिर ये पूरा मामला क्या है जानिए टाइम्स नो नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Hina khan Thrown Out Becasuse of Shivangi Joshi

राजन शाही ने इंटरव्यू में बात करते हुए बताया की हिना खान (Hina Khan) को शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के किरदार से काफी परेशानी थी। एक्ट्रेस को लगता था की शो नायरा की ही तारीफ किए जा रहा है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। शो में दोनों किरदारों को एक जैसा स्क्रीन टाइम दिया जा रहा था, सब ठीक था। एक दिन जब मेकर्स ने हिना को कुछ लाइन बोलने के लिए कहा जो नायरा की तारीफ में थी लेकिन एक्ट्रेस ने उन्हे कहने से मना कर दिया था।

End of Feed