टीवी मसाला

Ranbir Kapoor की रामायण में इस TV चाइल्ड आर्टिस्ट की हुई एंट्री, निभाएगी ये अहम किरदार

Trisha Sarda in Ramayana: टीवी चाइल्ड आर्टिस्ट तृषा सर्दा के हाथ बॉलीवुड की अपकोमीनग बड़ी फिल्म हाथ लगी है। वह जल्द ही रणबीर कपूर स्तरर फिल्म रामायण में नजर आने वाली हैं और एक अहम किरदार निभाएंगी।

Image

Trisha Sarda in Nitesh Tiwari Ramayana

Trisha Sarda in Ramayana: बॉलीवुड की अब तक मोस्ट अवेटेड फिल्म बन चुकी रामायण इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। अक्सर फिल्म की कास्ट हो या कहानी को लेकर कोई ना कोई नया अपडेट सामने आता रहता है। फिल्म के सेट से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हुई जिसे सभी किरदारों का लुक रिविल हो गया। अब इसकी कास्ट में एक नए कलाकार का नाम जुड़ गया है, लेकिन ये यह एक चाइल्ड आर्टिस्ट का है जो टीवी सीरियल में नजर आती है। आखिर ये टीवी चाइल्ड आर्टिस्ट कौन है और क्या किरदार निभाने वाला है जानिए पूरी डिटेल टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

सीरियल भाग्य लक्ष्मी में ऋषि और लक्ष्मी की बेटी का किरदार निभा रही चाइल्ड एक्ट्रेस तृषा सर्दा (Trisha Sarda) को रामायण (Ramayana) फिल्म में कास्ट किया गया है। रिपोर्ट्स की माने तो वह माता सीता के बचपन का किरदार निभाएगी। हालांकि अभी तक इस खबर पर मेकर्स की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। इससे पहले तृषा शो यशोमती मैया के नंदलाला और बाल शिव जैसे शो में नजर आ चुकी है। दोनों ही शो में टीवी चाइल्ड एक्ट्रेस की एक्टिंग सभी को काफी ज्यादा पसंद आई है।

ऐसे में सब उम्मीद कर रहे हैं की फिल्म में वह बाल रूप सीता के रूप में काफी ज्यादा अच्छी लगेंगी। बात दें फिल्म में रणबीर कपूर समेत सी पल्लवी, सनी देओल, लारा दत्ता, अरुण गोविल और यश नजर आने वाले हैं। कुछ ही दिन पहले सेट से रणबीर कपूर और साई पल्लवी का राम सीता लुक लीक हुआ था, जिसमें दोनों अकफी शानदार नजर आ रहे थे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article