टीवी मसाला

दीपक चौहान ने आरती सिंह को Kiss करते हुए शेयर कीं रोमांटिक फोटोज, फैंस बोले- 'प्यारी जोड़ी को नजर ना लगे'

Arti Singh-Dipak Chauhan Romantic Photos: आरती सिंह और दीपक चौहन की शादी के बाद कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में कपल रोमांटिक अंदाज में दिखाई दिए।

Image

Instagram

Arti Singh-Dipak Chauhan Romantic Photos: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस आरती सिंह (Arti Singh) इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। आरती सिंह ने अभी हाल ही में बिजनेसमैन दीपक चौहान (Dipak Chauhan) संग शादी की है। आरती सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी शादी की एक के बाद एक तस्वीर शेयर कर रही हैं। कल यानी 27 अप्रैल को आरती सिंह ने अपनी शादी की धांसू फोटोज शेयर की थी। अब इसके बाद एक्ट्रेस ने नई फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में आरती सिंह और दीपक चौहान रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आरती सिंह और दीपक चौहान की फोटोज में क्या खास है।

आरती सिंह ने पति संग शेयर कीं रोमांटिक फोटोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने अभी हाल ही में अपने पति दीपक चौहान संग फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में आरती सिंह और दीपक चौहान रोमांटिक अंदाज में दिखाई दिए। आरती सिंह और दीपक चौहान की फोटोज को उनके फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं। इन वायरल हो रही फोटोज में दीपक चौहान अपनी पत्नी आरती सिंह को किस करते हुए दिखाई दिए। आरती सिंह और दीपक चौहान की इस तस्वीर पर यूजर्स जमकर कमेंट करते हुए नजर आए।

यूजर्स ने खूब लुटाया प्यार

एक्ट्रेस आरती सिंह और दीपक चौहान की इन तस्वीरों पर खूब कमेंट करते हुए नजर आए। आरती सिंह और दीपक चौहान की फोटोज पर कमेंट करते हुए यूजर्स ने लिखा 'कपल को बधाई दी'। इसके अलावा आरती सिंह और दीपक चौहान इस तस्वीर को शेयर करते हुए फैंस इन्हें बेस्ट कपल बता रहे हैं। आपको बता दें आरती सिंह और दीपक चौहान की शादी 25 अप्रैल को हुई थी।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article