टीवी मसाला

ब्रेस्ट कैंसर में सहारा बने लोगों का Hina Khan ने किया शुक्रिया, लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर बोलीं- मैं बहुत लकी हूं

Hina Khan Thanks To People For Supporting Her In Breast Cancer: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपने अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हो गया है, जिसका इलाज एक्ट्रेस ने शुरू करा दिया है। हिना खान के कैंसर की खबर सुनकर लोगों ने उन्हें सपोर्ट किया, जिसपर अब उन्होंने शुक्रिया अदा किया है।

Image

हिना खान ने किया फैंस का शुक्रिया

Hina Khan Thanks To People For Supporting Her In Breast Cancer: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के जरिए वह सालों तक लोगों के दिलों पर अक्षरा बनकर राज करती रहीं। लेकिन इन दिनों हिना खान मुसीबतों में घिर गई हैं। दरअसल, हिना खान (Hina Khan) को ब्रेस्ट कैंसर हो गया है और इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी थी। हिना खान के बताया था कि उनकी कीमोथेरैपी शुरू हो गई है। हिना के ब्रेस्ट कैंसर की खबर सुनकर फैंस में मायूसी छा गई थी। हालांकि फैंस के साथ-साथ हिना खान के दोस्तों ने उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की। लोगों से मिल रहे प्यार को लेकर अब हिना खान ने भी लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है।

हिना खान (Hina Khan) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबी-चौड़ी पोस्ट साझा कर सबका शुक्रिया अदा किया है। हिना खान ने अपनी पोस्ट में लिखा, "पहले तो ये कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे आप सभी से इतना सारा प्यार मिला। और ईमानदारी से कहूं तो मुझे पता नहीं था कि मैं इस चीज के लायक भी हूं। आप सबकी दया ने मेरा दिल प्यार से भर दिया। एंटरटेनमेंट बिजनेस से लेकर पत्रकार, स्पोर्ट्स स्टार, टीचर, डॉक्टर और बाकी सभी ने अपनी जिंदगी से वक्त निकालकर मुझसे बात की और मुझे आशीर्वाद दिया। आप लोगों में से बहुत से लोग तो मुझे जानते भी नहीं हैं और कुछ को ये भी नहीं पता कि मैं कौन हूं। लेकिन आप सब मेरे तक आए।"

hina khan (12)

hina khan (12)

hina khan (11)

hina khan (11)

हिना खान (Hina Khan) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने लिखा, "मेरा व्हॉट्सऐप और इंस्टाग्राम डीएम मैसेज से भर गया है। मुझे इतना ज्यादा प्यार मिला। मैं सबका रिप्लाई करने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन इसमें थोड़ा वक्त लग सकता है। जो सपोर्ट मुझे उन लोगों से मिला, जो पहले भी इस मुश्किल से गुजर चुके हैं वह अतुल्य था। मैं इस दया, प्यार और समर्थन को कैसे चुकाऊंगी। कुछ लोग मेरे लिए दरगाह गए, कुछ ने रोजा रखा। कुछ फैंस ने व्रत रखा तो कुछ ने मन्नत मांगी। लोगों ने मुझे जमजम का पानी भेजा और मेरे लिए पूजा की। मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती हूं कि ये सब मेरे लिए कितना मायने रखते हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article