टीवी मसाला

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं Hina khan ने दुआ के लिए उठाए हाथ, खुदा के आगे जल्द से जल्द ठीक होने की लगाई गुहार

Hina Khan Prays To Allah To Remove Her Pain From Life: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपने अंदाज से हमेशा सुर्खियां बटोरी हैं। हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी जिंदगी के इस दर्द से उबरने के लिए खुदा के सामने दुआ की।

Image

हिना खान ने कैंसर से ठीक होने के लिए मांगी दुआ

Hina Khan Prays To Allah To Remove Her Pain From Life: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इंडस्ट्री की सबसे चहेती एक्ट्रेस कही जाती हैं। हिना खान ने कई टीवी शोज में काम किया है, जो टीआरपी में भी नंबर वन रहे हैं। चाहे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा हों या फिर 'कसौटी जिंदगी की' की कोमोलिका, हिना खान ने हर किरदार से वाहवाही ही बटोरी है। लेकिन इन दिनों हिना खान मुसीबतों से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस को कैंसर हो गया है, जिसका इलाज भी उन्होंने शुरू करा दिया है। कैंसर के कारण हिना खान (Hina Khan) को अपने बाल भी काटने पड़े थे। यूं तो उन्होंने बीमारी से लड़ने के लिए खूब हिम्मत दिखाई है। लेकिन अब उन्होंने अपनी जिंदगी के इस दर्द को मिटाने के लिए अल्लाह से दुआ भी मांगी।

हिना खान (Hina Khan) ने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें वह अपना दर्द कम करने के लिए गुहार लगाती नजर आईं। हिना खान ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की थी, जिसमें लिखा था, "अल्लाह के अलावा कोई आपका दर्द नहीं मिटा सकता।" इसपर हिना खान ने लिखा, "प्लीज अल्लाह प्लीज।" हिना खान की इंस्टाग्राम स्टोरी देखकर कह सकते हैं कि भले ही एक्ट्रेस में हिम्मत बहुत है, लेकिन अपनी बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए वह दिन-रात दुआ कर रही हैं।

हिना खान ने मांगी दुआ

हिना खान ने मांगी दुआ

बता दें कि हिना खान (Hina Khan) ने कुछ दिनों पहले अपनी कुछ फोटोज शेयर की थीं, जिसमें वह शॉर्ट हेयरकट फ्लॉन्ट करती नजर आईं। उनकी इस फोटो में सर्जरी के कुछ निशान भी नजर आए, जिसे एक्ट्रेस ने फैंस से बिल्कुल नहीं छुपाया। हिना की ये तस्वीरें देख फैंस की आंखें नम हो गई थीं। उन्होंने जल्द से जल्द एक्ट्रेस के ठीक होने की कामना की।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article