टीवी मसाला

Hina Khan ने बर्थडे से 10 दिन पहले शुरू कर दिया जश्न, कैंसर की तकलीफ को भुलाकर काटा केक

Hina Khan Starts Birthday Celebration Before 10 Days: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। लेकिन इन सबको ताक पर रखकर एक्ट्रेस ने बर्थडे से 10 दिन पहले ही जश्न शुरू कर दिया।

Image

हिना खान ने शुरू किया जन्मदिन का जश्न

Hina Khan Starts Birthday Celebration Before 10 Days: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा बनकर सालों तक लोगों के दिलों पर राज किया। यहां तक कि शो छोड़ने के बाद भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को हिना खान (Hina Khan) के नाम से जाना जाता है। लेकिन इन दिनों एक्ट्रेस परेशानियों से गुजर रही हैं। दरअसल, हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हो गया है, जिसका इलाज भी एक्ट्रेस करा रही हैं। लेकिन इस तकलीफ में भी हिना खान का जज्बा कभी कमजोर नहीं पड़ा। उन्होंने अपनी परेशानी को ताकत बनाकर लोगों को प्रेरित करने की कोशिश की। इन सबसे इतर 2 अक्टूबर को हिना खान का जन्मदिन है। लेकिन एक्ट्रेस ने इसका जश्न अभी से ही शुरू कर दिया है।

हिना खान (Hina Khan) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर की, जिसमें केक नजर आया। हिना खान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, "और अब शुरुआत हो चुकी है। पहला केक।" हिना खान के बर्थडे को लेकर लोग भी काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि ब्रेस्ट कैंसर में भी हिना खान ने हिम्मत नहीं हारी है और वह लोगों को भी मुसीबतों का सामना करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। हिना खान की इस बात के लिए उन्हें एनबीटी उत्सव में 'इंस्पिरेशनल पर्सनालिटी ऑफ द ईयर' के खिताब से भी नवाजा गया।

जून में हिना खान ने किया था कैंसर का खुलासा

बता दें कि हिना खान (Hina Khan) ने जून में बताया था कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हुआ है। इस बात से न केवल उनके फैंस बल्कि करीबी दोस्तों को भी तगड़ा झटका लगा था। हर किसी ने हिना खान के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article