टीवी मसाला

ब्रेस्ट कैंसर के बीच पिंक-सलवार सूट पहन इवेंट में पहुंची Hina Khan, करिश्मा कपूर-अनन्या पांडे ने लगाया एक्ट्रेस को गले

Hina Khan reached at an event in traditional attire: ये रिश्ता क्या कहलाता है अभिनेत्री हिना खान (Hina Khan) इस समय ब्रेस्ट कैंसर जे तीसरे स्टेज से गुजर रही हैं। इस बीच अपनी बीमारी से बहादुरी से लड़ते हुए एक्ट्रेसस हाल ही में एक इवेंट में पहुंची, जहां उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा, अनन्या से भी मुलाकात की। आइए देखते हैं।

Image

Hina Khan reached at an event in traditional attire

Hina Khan reached at an event in traditional attire: हिना खान टीवी की दुनिया में आज एक बड़ा नाम बन गई हैं। बता दें कि स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर-घर में नाम कमाने वाली हिना खान की आज बहुत बड़ी फैन फालोइंग है। लेकिन आपको बता दें कि हिना खान (Hina Khan) इस समय जिंदगी से सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से पीड़ित है। हालांकि अपनी इस बड़ी बीमारी के बावजूद हिना खान बड़ी ही बहादुरी से अपनी लड़ाई लड़ रही हैं और सभी को प्रेरित भी कर रही हैं। अब अपने इलाज के बीच हिना खान बीते दिन एक इवेंट में पहुंची जहां बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने एक्ट्रेस पर खूब प्यार लुटाया। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

हाल ही में ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हिना खान (Hina Khan) एक इवेंट में पहुंची। इवेंट के लिए एक्ट्रेस ने सुन्दर पिंक रंग का सलवार-सूट पहना हुआ था। इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम वीडियो पर पोस्ट करते हुए हिना खान ने लिखा "यह मेरा पहला मीडिया इंटरेक्शन था, और मुझे अपने जन्मस्थान की भावना और सुंदर पारंपरिक पोशाक पहन कर बहुत मज़ा आया। मेरे लिए इसे खास तैयार किया गया था। इस कश्मीरी परिधान में मुझे घर जैसा महसूस हुआ। उफ़्फ़फ़्फ़!. मुझे कश्मीर की हर चीज़ बहुत पसंद है।

इसी इवेंट के दौरान हिना खान बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर, अनन्या पांडे और नव्या नंदा से भी मिलीं। जब हिना इवेंट में पहुंची तो सबसे पहले उन्हें करिश्मा कपूर ने प्यार से गले लगाया। उसके बाद अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नन्दा ने भी हिना खान से मुलाकात की और उन्हें गले लगाया। इसके बाद स्टार अभिनेत्री अनन्या पांडे भी बड़ी ही उत्सुकता से हिना खान से मिलती नजर आईं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article