रेगिस्तान के बीचों-बीच Hina Khan ने मधुर आवाज में गाया गाना, कैंसर के दर्द को भुलाकर बहाए जज्बात

Hina Khan New Video: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हीना खान (Hina Khan) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस रेगिस्तान के बीचों-बीच अपनी मधुर आवाज में गाना गा रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए हीना का वायरल वीडियो।

Hina Khan New Video: टीवी इंडस्ट्री की टॉप हसीनाओं में से एक हिना खान अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। एक्ट्रेस इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी से जूझ रही है लेकिन भी हार नहीं मानी। इस बीच एक्ट्रेस वेकेशन मनाने अबू धाबी पहुंच गई है, जिसके चलते वो अपने फैंस के साथ वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रही हैं। हाल ही में हिना ने एक वीडियो साझा किया जिसमें वो रेगिस्तान के बीचों-बीच बैठ बॉलीवुड गाना गा रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए एक्ट्रेस का खूबसूरत वीडियो।

Hina Khan New Video

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से घर-घर फेमस हुईं एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ब्रेस्ट कैंसर को मात देकर अबू धाबी पहुंची हैं। अपने वेकेशन की झलक दिखाते हुए एक्ट्रेस का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें वो गाना गाती हुई नजर आ रही हैं। अबू धाबी के रेगिस्तान के बीच हिना 'बड़े अच्छे लगते हैं' गाना गा रही हैं जो सुनने में काफी इंप्रेस कर रहा है। सन्सेट का मजा लेते हुए हिना खान ने सुर छेड़ दिया जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। कैंसर की बीमारी में भी हिना खान का जज्बा देख लोगों को काफी हिम्मत मिलती है।

End of Feed