हिना खान और शिवांगी जोशी के बीच खत्म हुई कोल्ड वॉर! YRKKH के बाद हुआ दोनों का रीयूनियन

Hina Khan & Shivangi Joshi: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अक्षरा और उसकी बेटी नायरा की जोड़ी हर किसी को पसंद आई थी। हाल ही में एक्ट्रेस हिना खान ने शिवांगी जोशी संग तस्वीर शेयर कि जिसे देख लोगों को पुराने दिन याद आ गए।

Hina Khan & Shivangi Joshi: टीवी एक्ट्रेस हिन खान अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। हिना ने इस साल 4 जून को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग शादी की थी। दोनों ने सभी से छुपकर कोर्ट मैरिज कर फैंस को सप्राइज़ दिया। अब हाल ही में हिना खान ने इंस्टाग्राम ओर शिवांगी जोशी संग तस्वीर शेयर कर डाली। शिवांगी ने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हिना की बेटी नायरा का किरदार निभाया था। ऐसे में दोनों को साथ देख कई झूठे रुमर्स पर पूर्णविराम लग गया है। यहाँ देखिए तस्वीर।

Hina Khan Shivangi Joshi Reunion

Image Source: Hina Khan Instagram/ X Fan Page

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) फेम शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) एक्ट्रेस हिना खान संग मिली। इस मुलाकात की तस्वीर को हिना ने करते सोशल मीडिया पर शेयर हुए लिखा 'प्यारे फूलों के लिए धन्यवाद मेरी प्यारी शिवांगी। एक बात याद रखना कि मैं हमेशा तुम्हारे लिए यहाँ हूँ छोटी बहन। चाहे कुछ भी हो.. ढेर सारा प्यार।' तस्वीर में हिना पाउट बना रही हैं और शिवांगी की खूबसूरत मुस्कुराहट देखने को मिली। दोनों के इस रीयूनियन ने सभी को हैरान कर दिया और शो की याद भी दिलाई। बता दें रुमर्स थे कि शो के सेट पर हिना और शिवांगी के बीच कोल्ड वॉर छिड़ गई थी।

End of Feed